ADVERTISEMENTREMOVE AD

गलवान में शहीदों का जिक्र कर शेयर की जा रही है ये फर्जी तस्वीर

सैनिकों के मृत शरीरों वाली एक फोटो गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सैनिकों के मृत शरीरों वाली एक फोटो इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि ये भारतीय सेना के वही जवान हैं, जिनकी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प में मौत हो गई.

ये इमेज कहां की है ये तो पता नहीं लगाया जा सका. लेकिन हमने ये पता लगाया है कि इसी तस्वीर का इस्तेमाल 2015 में लिखे गए एक ब्लॉग और आर्टिकल में हुआ है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

ये इमेज 'कश्मीरी अपडेट' नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर की है. ये आर्टिकल लिखे जाने तक इस पोस्ट को 680 लोगों ने शेयर किया है. इस पोस्ट में इमेज के साथ लिखा है. “Pic from Ladakh Indian Army”.

ट्विटर पर भी इसी तरह की फोटो शेयर की गई. इसमें कैप्शन लिखा गया- “Start count down.”

हमें क्या मिला?

हमने इस वायरल इमेज को गूगल पर जाकर रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें टाइम्स प्रेस अफ्रीका का ब्लॉगपोस्ट मिला. ये नवंबर 2015 में पब्लिश किया गया था. इस ब्लॉग में ठीक वही तस्वीर थी जो वायरल हो रही थी. इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा था. ‘Army buries decomposed bodies of 105 missing soldiers in Maiduguri’.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इसके बाद हमने इस इमेज को ‘Nigerian times’ इस कीवर्ड के साथ रिवर्स सर्च किया. तब हमें बियाफ्रा टाइम्स का नवंबर 2015 का आर्टिकल मिला.

आर्टिकल का टाइटल ‘Nigeria: Buhari Sacrifices 105 Nigeria Soldiers to Arm Boko Haram’ था. इसमें भी वो वायरल फोटो शामिल थी.

क्विंट हिंदी की वेबकूफ टीम स्वतंत्रतापूर्वक इस इमेज के ओरिजन का पता नहीं लगा सकी. हां लेकिन ये तय है कि ये गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों की नहीं है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×