“प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी को क्योटो बनाने का अपना वादा पूरा किया”
फेसबुक पर वायरल हो रही एक तस्वीर के साथ कई फेसबुक अकाउंट्स से ये दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है प्रधानमंत्री की अगुवाई में वाराणसी में एक ब्रिज बना है जो बिल्डिंगो के ऊपर से जाता हुआ गौदोलिया को अस्सी घाट से जोड़ता है.
पोस्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि ‘सेक्युलर मीडिया’ आपको कभी ये खबर नहीं दिखाएगी, क्योंकि वो वाराणसी के विकास को नहीं दिखाना चाहते.
ये पोस्ट सबसे पहले आरएस नगर नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई थी. पेज के बाकी पोस्ट पर नजर डालें तो पता चलेगा की इस पेज पर ज्यादातर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में खबरें पोस्ट की जाती हैं.
ये पोस्ट फेसबुक पर 23 हजार से ज्यादा बार शेयर की जा चुकी है.
तस्वीर की सच्चाई
द प्रिंट की खबर के मुताबिक, ये तस्वीर चीन की है. इस ब्रिज का नाम नानपू ब्रिज है और ये चीन के शंघाई में है. ये ब्रिज दुनिया के सबसे नामी ब्रिजों में शुमार है, जिसे देखने कई टूरिस्ट पहुंचते हैं. ये सेंट्रल शंघाई को पुडोंग डिस्ट्रिक से जोड़ता है.
इनपुट: द प्रिंट