ADVERTISEMENTREMOVE AD

फेक अलर्ट:सूरज पंचोली के साथ इन तस्वीरों में दिशा सालियान नहीं हैं

पंचोली ने साफ किया कि ‘वो दिशा सालियान से कभी नहीं मिले थे.’

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के इर्द-गिर्द कई साजिश की थ्योरी बुनी जा रही हैं. हाल ही में एक और ऐसी ही थ्योरी सामने आई है, जिसमें एक्टर सूरज पंचोली के सुशांत और दिशा से संबंधों की बात कही जा रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंटरनेट पर कई यूजर ने सूरज पंचोली की उनके दोस्तों के साथ की तस्वीरें शेयर की और उसमें एक लड़की को दिशा सालियान बताया. सूरज कह चुके हैं कि वो दिशा को नहीं जानते थे. उनके इस दावे को झुठलाने के लिए ये तस्वीरें शेयर की गई हैं. हालांकि, हमने पाया कि तस्वीरें सालियान की नहीं, बल्कि पंचोली की दोस्त अनुश्री गौर की हैं.

दावा

ये दावे इंटरनेट पर तब वायरल हुए, जब पंचोली ने साफ किया कि 'वो दिशा सालियान से कभी नहीं मिले थे.' कई यूजर ने इन तस्वीरों को शेयर किया और पंचोली से सवाल किए.

हमें क्या मिला?

हमने पाया कि पहली तस्वीर में जो लड़की सूरज पंचोली के साथ दिख रही है, वो उनकी दोस्त अनुश्री गौर है. जबकि दूसरी तस्वीर में पंचोली को डिजाइनर सोनाक्षी राज के साथ देखा जा सकता है.

पहली तस्वीर

5 अगस्त को एक्टर सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम पर मीडिया के उन दावों को खारिज किया कि उनकी दिशा सालियान के साथ तस्वीर खींची गई थी. पंचोली ने खुद बताया कि तस्वीर में उनकी दोस्त अनुश्री हैं.

पंचोली ने लिखा, "यही वो मीडिया है जिस पर हमें विश्वास करना है? ये मेरी दोस्त अनुश्री गौर है, जो भारत में रहती भी नहीं है."

सूरज के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अनुश्री ने रिप्लाई करते हुए कहा, "सच बताने के लिए शुक्रिया."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दूसरी तस्वीर

हमने गूगल पर रिवर्स सर्च इमेज किया तो हमें एक एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला, जिसमें पता चला कि सूरज पंचोली और किआरा आडवाणी के साथ खड़ी लड़की डिजाइनर सोनाक्षी राज मेरानी है.

इसके बाद हमने सोनाक्षी राज मेरानी गूगल पर सर्च किया तो हमें कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं, जिनमें ये तस्वीर इस्तेमाल हुई थी.

जाहिर तौर पर सूरज पंचोली की कई लोगों के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ऐसे दावों के साथ शेयर किया जा रहा है, जिससे उनके सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान से संबंधों की थ्योरी को आगे बढ़ाया जाए.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×