ADVERTISEMENTREMOVE AD

Quint Chatbot - Scam से लेकर फेक्ट-चेक तक सभी सवालों के जवाब यहां जानिए

हमारे नए AI चैटबॉट में आपका स्वागत है, जो आपको चलते-फिरते खबरें देगा और SCAM से सुरक्षित रहेगा.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

ऑनलाइन आगे बढ़ रही इस दुनिया में स्कैम का हो जाना अब आम सी बात हो गई है. ऐसे में अक्सर ऐसे कॉल आते हैं जिसमें बताया जाता है कि आपके बैंक की KYC पेंडिंग है तुरंत नहीं कराने पर आपका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा, आपने बिजली का बिल नहीं भरा है कनेक्शन काट दिया जाएगा या फिर आपका डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है. यह कॉल असली नहीं बल्कि स्कैम हो सकते हैं और स्कैमर्स आपका पैसा लूट सकते हैं.

या ऐसा भी होता है कि आप अपना फैमिली WhatsApp ग्रुप खोलते हैं और आपको एक ऐसा मैसेज दिखता है जिस पर “Forwarded many times” लिखा होता है, और वह मैसेज इतना ज्यादा सनसनीखेज लगता है कि इन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. कोई मैसेज सही है या नहीं, कोई कॉल असली है या आपके साथ कोई स्कैम तो नहीं हो रहा है यह पता लगाने के लिए आपको हमारी वेबसाइट पर जाना पड़ता था, लेकिन अब हम इसे बदलने जा रहे हैं.

Meedan के साथ मिलकर, हमने एक नया AI चैटबॉट बनाया है. यह चैटबॉट आपको हर पल अपडेटेड रहने में और स्कैम से आपको सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेगा. आप अपने स्मार्टफोन पर ही, कहीं भी और कभी भी, फैक्ट-चेक और न्यूज रिपोर्ट देख पाएंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

The Quint के AI चैटबॉट को 'Hi' कहें!

शुरुआत कैसे करें

यह बॉट अभी अपने शुरुआती स्टेज में है इसलिए हम इसे सबसे पहले अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खोल रहे हैं, ताकि वे इसे बेहतर बनाने में हमारी मदद कर सकें. आप अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप पर इससे जुड़ सकते हैं:

Telegram: @Suwali_Quintbot

WhatsApp: +91-8826811818

यह बॉट क्या कर सकता है?

  • इसे एक ऐसा प्रोग्राम समझें जिस पर अभी भी काम चल रहा है, और आप इससे जितनी ज्यादा बात करेंगे, यह उतना ही ज्यादा स्मार्ट होता जाएगा. फिलहाल यह आपकी इस तरह मदद कर सकता है:

  • जल्दी जवाब: आप हालिया राजनीतिक घटनाओं, हाल ही में हुई फैक्ट-चेक, या किसी खास व्यक्ति और घटना के बारे में पूछ सकते हैं.

  • भाषा की कोई रुकावट नहीं: हमारी टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत मेहनत की है कि यह अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में पूछे गए सवालों को समझ सके—चाहे आप औपचारिक तरीके से बात कर रहे हों या बस यूं ही बातचीत कर रहे हों.

  • आगे के सवाल: किसी भी विषय पर विस्तार से जानकारी पाने के लिए आप जितने चाहें उतने सवाल पूछ सकते हैं.

  • दिन-रात मौजूद: यह हमारी हाल में की गई न्यूज रिपोर्ट्स के विशाल संग्रह को स्कैन करता है, ताकि आपको दिन के किसी भी समय काम के लिंक और आपकी जरुरत के हिसाब से जवाब मिल सकें.

    शुरू करने के लिए यहां क्लिक करें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमारी यह चैटबॉट बेहतर बनाने में मदद करें

क्योंकि यह एक नया टूल है, इसलिए यह कुछ हद तक सिमित हैं. उदाहरण के लिए, यह अभी तस्वीरों को प्रोसेस नहीं कर सकता, इसलिए कृपया अभी केवल टेक्स्ट-आधारित सवाल ही पूछें.

  • अभी इसका फोकस आपको स्कैम से बचाने के लिए स्कैम से जुड़ी रिपोर्ट्स पर हैं —जिनमें The Quint पर पब्लिश होने वाली रिपोर्ट्स भी शामिल हैं. अगर आपको इसकी ओर से संतुष्ट करने वाला कोई जवाब नहीं मिलता है तो हमारी पत्रकारों की टीम को इसकी जांच करने के लिए अलर्ट आ जाएगा.

  • अगर आपको कोई गड़बड़ी दिखे या आपको लगे कि कोई जवाब ठीक नहीं था, तो कृपया हमें webqoof@thequint.com पर जरूर लिखें. आपका फीडबैक ही इस टूल को और बेहतर बनाने में हमारी मदद करेगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमारी पुरानी टिपलाइन अभी भी मौजूद है

हालांकि यह बॉट हालिया न्यूज अपडेट के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन कृपया याद रखें कि हमारी ओरिजिनल टिपलाइन पूरी तरह से एक्टिव है. आप इसका इस्तेमाल हमें संदिग्ध मैसेज या लिंक भेजने के लिए जारी रख सकते हैं, खासकर अगर आप भारत में चल रहे नए स्कैम और धोखाधड़ी की कोशिशों के बारे में जानकारी चाहते हैं. हम आपको डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए यहां हमेशा हैं.

ध्यान दें कि चैटबॉट अभी इनपुट के तौर पर इमेज या वीडियो लेने के लिए तैयार नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फैक्ट-चेक करना सीखें

अगर आप ऐसे इंसान हैं जिन्हें चीजों की खुद से जांच-पड़ताल करना पसंद है, तो हमने आपके लिए भी इंतजाम किया है. हम आपको सलाह देते हैं कि आप हमारी फैक्ट-चेकिंग के लिए बनाई गई YouTube प्लेलिस्ट जरूर देखें. अगर आप उन खास टूल्स और तकनीकों को सीखना चाहते हैं जिनका इस्तेमाल हमारे पत्रकार जानकारी को वेरिफाई करने के लिए करते हैं, तो यह एक बेहतरीन रिसोर्स है.

इस नए चैटबॉट को आजमा कर देखें (यहां क्लिक करें) और हमें बताएं कि आपको यह कैसा लगा. आइए, मिलकर अपनी पर्सनल चैट्स को गलत जानकारी से मुक्त रखें.

अपडेटेड रहें,

टीम WebQoof.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×