ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूक्रेन पर 900 मिसाइलों के हमले का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच

वीडियो तेहरान के ऑइल डिपोट पर हुए अमेरिका - इजरायल के संयुक्त हमले का है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इमारत के ऊपर भीषण आग और धुआं उठता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूक्रेन का है, जहां 900 मिसाइलों से हमला हुआ है.

असल घटनाओं की बात करें तो लगातार रूस-यूक्रेन की तरफ से एक दूसरे पर हमलों की खबरें लगातार आ रही हैं. पड़ताल में ये पता लगाएंगे कि 900 मिसाइलों के हमले का दावा कितना सच है और वायरल वीडियो का इस युद्ध से कोई संबंध है या नहीं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो रूस - यूक्रेन युद्ध से जुड़ा नहीं है. वीडियो ईरान के तेहरान पर मार्च 2026 को हुए रूस - अमेरिका के संयुक्त हमले का है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें The New Zealand Herald की 9 मार्च 2026 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल हो रहे वीडियो का लंबा वर्जन था. रिपोर्ट में वीडियो का सोर्स अंतरर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी AFP का बताया गया है. साथ ही ये जानकारी भी दी गई है कि ये तेहरान के एक ऑइल डिपोट से उठते धुएं का वीडियो है.

  • AFP न्यूज एजेंसी की यूट्यूब चैनल पर इस घटना के दूसरे एंगल से शूट किए गए विजुअल भी हमें मिले.

  • BBC वर्ल्ड की रिपोर्ट में भी हमें ऑइल रिफाइनरी से उठती आग और धुएं के वीडियो मिले. वीडियो के साथ जानकारी दी गई है कि, ''तेहरान में प्रत्यक्षदर्शियों ने उन तेल भंडारण केंद्रों पर हुए हवाई हमलों के बाद का मंजर कैमरे में कैद किया, जहां आग की ऊंची लपटें और घना धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया. इजराइल रक्षा बल (IDF) ने दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी में स्थित "कई ईंधन भंडारण परिसरों" को निशाना बनाया है. बाद में ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने भी इन ठिकानों पर हमले की पुष्टि की.'' (कैप्शन का हिंदी अनुवाद)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रूस - यूक्रेन युद्ध : 28 जून 2026 की सुबह कीव पर रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम दो लोग घायल हो गए थे. वहीं 27 जून को दोनों देशों से मौत की खबरें आई थीं. यूक्रेन के मध्य-पूर्वी क्षेत्र निप्रोपेत्रोव्स्क और उत्तरी सूमी क्षेत्र में रूस के हमलों में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, यूक्रेन ने रूस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित वोल्गोग्राद और बेलगोरोद पर हमला किया था. यूक्रेन ने होरलिव्का शहर पर भी हमला किया था जो अभी रूस के नियंत्रण में है.

4 जुलाई कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले कर एक तेल टर्मिनल और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये हमले रूस की युद्ध मशीन को आर्थिक और सैन्य समर्थन देने वाले ढांचों पर किए गए. हमलों के बाद क्षेत्र में आग लग गई और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ, जबकि रूस ने दर्जनों ड्रोन मार गिराने का दावा किया.

लगातार हमले जारी हैं, पर हमें बीते एक महीने की ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि यूक्रेन पर एक ही बार में 900 मिसाइलों से हमला हुआ.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : तेहरान के ऑइल डिपोट से उठती आग और धुएं के वीडियो को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×