ADVERTISEMENTREMOVE AD

फ्रांस में लूट का सामान बेचने का नहीं यह वीडियो स्पेन के मैड्रिड का है

यह वीडियो स्पेन के मैड्रिड में ग्रैन विया (Gran Via) का है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फ्रांस में प्रदर्शनकारियों द्वारा दुकानों से लूटा गया लग्जरी सामान सड़कों पर बेचा जा रहा है.

यह वीडियो फ्रांस में चल रहे उन विरोध प्रदर्शनों के बीच वायरल हुआ है, जो सितंबर 2026 के आखिर में शुरू हुए थे. इन प्रदर्शनों की शुरुआत छात्रों ने स्कूलों की खराब स्थिति की वजह से की थी, जिसमें शिक्षकों की कमी और बेहद खराब सुविधाओं का मुद्दा भी शामिल हैं.

(इस सोशल मीडिया अकाउंट से पहले भी कई बार फेक न्यूज और भ्रामक दावे शेयर किए गए हैं.)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हाल के विरोध-प्रदर्शनों का नहीं है बल्कि स्पेन के मैड्रिड में ग्रैन विया (Gran Via) का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल करके वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' का इस्तेमाल किया, जिससे हमें X (ट्विटर) पर डाली गई यह पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • 6 अक्टूबर 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "मैड्रिड में सड़क किनारे सामान बेचने वालों ने रस्सियों पर टंगे कैनवस कवर पर अपना सामान सजा रखा था, ताकि पुलिस की छापेमारी के दौरान वे जल्दी से अपना सामान समेटकर भाग सकें."

  • हमने देखा कि इस वीडियो में दिख रही एक बस पर 'मैड्रिड' लिखा हुआ था.

  • इस वीडियो में हमें सबवे के पास एक बोर्ड भी दिखा, जिस पर 'Gran Via' लिखा है.

हम Google Maps पर इस लोकेशन का पता लगाने में कामयाब रहे और इससे यह भी पुष्टि हो गई कि यह वीडियो में दिख रहे दृश्यों से मेल खाती है.

निष्कर्ष: स्पेन के मैड्रिड की ग्रैन विया (Gran Via) की सड़क पर बिक रहे सामान के वीडियो को फ्रांस का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×