ADVERTISEMENTREMOVE AD

मां को जबरदस्ती वृद्धाश्रम छोड़ते 'बेटा-बहू' का वीडियो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है

वायरल वीडियो में मां का किरदार निभा रही एक्टर दूसरे यूट्यूब वीडियो में भी देखी जा सकती हैं

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एक युवक - युवती एक महिला को ले जाते दिख रहे हैं. तभी वीडियो बनाने वाला शख्स उन दोनों से पूछता है कि वे महिला को कहां ले जा रहे हैं ? तो दोनों जवाब देते हैं कि महिला उनकी मां है और वो उसे वृद्धाश्रम छोड़ रहे हैं. जब शख्स महिला से पूछता है कि क्या वो अपनी मर्जी से जा रही है? तो वो इनकार कर देती है और रोने लगती है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा : वीडियो को सोशल मीडिया पर एक असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है. यूजर्स इसे शेयर करते हुए वीडियो में दिख रहे 'बेटा-बहू' की आलोचना कर रहे हैं.

यही दावा करते अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

क्या है सच ? : वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है, जो कि जागरुकता के उद्देश्य से बनाया गया है. वीडियो को सबसे पहले शेयर करने वाले फेसबुक पेज पर वही कलाकार दूसरे वीडियोज में देखे जा सकते हैं, जो इस वीडियो में हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वीडियो शेयर करने वाले पोस्ट में दिख रहा था कि ओरिजनल वीडियो RAHUL NAWAB नाम के फेसबुक पेज पर है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस फेसबुक पेज पर सर्च करने से हमें वीडियो का लंबा वर्जन मिला, जो कि 5 अक्टूबर 2022 को अपलोड किया गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फेसबुक पेज पर ऐसे कई वीडियो हमें मिले, जो जागरुकता के उद्देश्य से बनाए गए थे. 8 अगस्त को अपलोड किए गए एक वीडियो में वही महिला देखी जा सकती हैं, जो वायरल वीडियो में हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फेसबुक पेज पर Rahul Nawab Pet House नाम के यूट्यूब चैनल का लिंक है. इस चैनल पर दी गई जानकारी के जरिए हमने फेसबुक पेज चलाने वाले राहुल से संपर्क किया. उन्होंने पुष्टि की कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है और जागरुकता के मकसद से बनाया गया है.

'' हम कई मुद्दों पर जागरुकता के लिए वीडियो बनाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में जो एक्टर दिख रहे हैं, उन्होंने कई अन्य यूट्यूब चैनलों के लिए भी एक्टिंग की है.''
राहुल नवाब
ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्विंट हिंदी की फैक्ट चेकिंग टीम ने पहले भी ऐसे कई दावों का पर्दाफाश किया है, जब स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जाता है.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर अपनी मां को जबरदस्ती वृद्धाश्रम छोड़ते बेटा-बहू का बताकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×