ADVERTISEMENTREMOVE AD

श्याम रंगीला के नाम पर बने फेक अकाउंट से मोदी विरोध में ट्वीट

श्याम रंगीला के नाम पर बने इस फेक ट्विटर अकाउंट को 38,000 से ज्यादा यूजर्स फॉलो कर चुके हैं.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

कॉमेडियन श्याम रंगीला के नाम पर बना एक फेक ट्विटर अकाउंट सामने आया है. रिपोर्ट लिखे जाने तक 38,000 से ज्यादा यूजर्स इस अकाउंट को फॉलो कर चुके हैं. क्विंट की वेबकूफ टीम को इस ट्विटर अकाउंट में ऐसी कई गड़बड़ियां मिलीं, जिनसे साबित होता है कि अकाउंट असली नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फेक अकाउंट से क्या ट्वीट हो रहे हैं ?

इस ट्विटर अकाउंट से #modi_job_do, #JobKiBaat जैसे उन हैशटेग से ट्वीट किए जा रहे हैं, जिन्हें पीएम मोदी की आलोचना के लिए ट्रेंड कराया गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD

अकाउंट से पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव और राम मंदिर के लिए चल रहे चंदे के अभियान को लेकर भी ट्वीट किए गए .

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया?

श्याम रंगीला के नाम पर बने इस अकाउंट की कुछ पिछली कन्वर्सेशन हमने चेक कीं. इस अकाउंट से ऐसे कई ट्वीट पर रीट्वीट हुआ है, जिनमें @nidhiyadavsp हैंडल को टैग किया गया.

इस अकाउंट से किए गए ट्वीट के जवाब में आए ट्वीट में एक यूजर ने “@nidhiyadavsp madam ji” लिखा था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

@nidhiyadavsp और @rakeshtikait यूजरनेम को गूगल पर सर्च करने से हमें हमें श्याम रंगीला के नाम पर बने अकाउंट और इन अकाउंट्स में कुछ समानताएं मिलीं.

  • अकाउंट अप्रैल 2020 में क्रिएट हुए
  • लोकेशन लखनऊ
  • ऑथर का बायो एक
ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमें Tweetbeaver ऐप के जरिए श्याम रंगीला के नाम पर बने अकाउंट की आईडी 1249510577971445762 मिली. हमने @nidhiyadavsp और @rakeshtikait के कोड पर यही ट्विटर आईडी सर्च की.

कैच लिंक मिलने के बाद हमने @nidhiyadavsp और @rakeshtikait के कोड पर यही ट्विटर आईडी सर्च की.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कॉमेडियन श्याम रंगीला का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @ShyamRangeela है. इसके अलावा मेंशन किए गए अकाउंट भी एसपी प्रवक्ता निधी यादव और भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ऑफिशियल अकाउट नहीं हैं. दोनों के ऑफिशियल अकाउंट @nidhiyadav26 और @RakeshTikaitBKU हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×