ADVERTISEMENTREMOVE AD

MP: बस में महिला से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो फर्जी दावों के साथ वायरल

वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम शाहिल नहीं है बल्कि नीतीश गोंड है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

मध्य प्रदेश के सागर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस में एक युवक को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस वीडियो को साम्प्रदायिक दावों के शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला शख्स मुस्लिम समुदाय से है.

(इस अकाउंट से पहले भी कई बार भ्रामक और फर्जी साम्प्रदायिक दावे शेयर किए गए हैं. )

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम शाहिल नहीं है बल्कि नीतीश गोंड है.

  • वीडियो में नजर आ रहे शख्स के मुस्लिम या मौलवी होने की कोई पुष्टि नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें 13 जुलाई 2026 की Times of India की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो के बारे में रिपोर्ट की गई थी.

  • इस रिपोर्ट में आरोपी का नाम नितीश गोंड बताया गया था.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है क्योंकि न तो वीडियो में दिख रही महिलाओं और न ही किसी अन्य व्यक्ति ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ केवल एहतियाती कार्रवाई की है."

  • इसके सिवा इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमारी सर्च में हमें आज तक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वायरल वीडियो मिली जिसमें इस घटना के आरोपी का नाम नितीश गोंड बताया गया था.

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स (यहां, यहां और यहां ) मिलीं जिनमें इस घटना के आरोपी का नाम नितेश गोंड बताया गया था.

  • इन सभी रिपोर्ट्स में आरोपी के मुस्लिम होने या शाहिल या साहिल नाम होने का कोई जिक्र नहीं था.

घटना के बारे में अधिक जानकारी और स्पष्टीकरण के लिए हमने सागर पुलिस से भी संपर्क किया है, उनका जवाब आने पर इसे खबर में अपडेट किया जाएगा.

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बस में बैठीं लड़कियों को अश्लील इशारे करने वाले युवक का नाम शाहिल नहीं है, ना ही इस घटना में किसी तरह का साम्प्रदायिक दावा शामिल है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×