ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या सचिन तेंदुलकर थामेंगे BJP का दामन?

सचिन तेंदुलकर के बीजेपी ज्वाइन करने के पीछे क्या है सच्चाई? 

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल फोटो में सचिन भगवा रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं. इस तस्‍वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करके लोगों को बताया जा रहा है कि सचिन ने बीजेपी का हाथ थामकर कांग्रेस को परेशान कर दिया है. लोगों से अपील की जा रही है कि लोग सचिन का स्वागत करें.

दावा सच या झूठ?

सचिन तेंदुलकर के बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने का दावा पूरी तरह से गलत है. अगर ऐसा होता, तो मीडिया में इसकी प्राइम टाइम कवरेज होती. सच ये है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन करने को लेकर सचिन तेंदुलकर की तरफ से अब तक कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

क्या है तस्वीर के पीछे की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर की यह वायरल तस्वीर साल 2015 की है, जब सचिन अपने 42वें जन्मदिन के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे. मंदिर की वेबसाइट पर इस बात का जिक्र भी है कि सचिन अप्रैल 2015 में अपने परिवार के साथ यहां आए थे. वायरल होती यह तस्वीर भी सिद्धिविनायक मंदिर की वेबसाइट पर है.

अपनी फिल्म ‘सचिन’ की रि‍लीज से पहले भी साल 2017 मे सचिन तेंदुलकर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे.

किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध न रखने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2012 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था. राज्यसभा सांसद के रूप से सचिन का कार्यकाल अप्रैल 2018 में समाप्त हुआ था.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×