कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के छेड़छाड़ किए हुए स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये ट्वीट राहुल गांधी ने 14 जून को हुई एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद किया है. दावा किया गया कि राहुल ने सुशांत को ‘एक क्रिकेटर’ कहकर संबोधित किया और उनको नहीं पता था कि वो किसके लिए ट्वीट कर रहे हैं.
हमें क्या मिला?
हमने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर जाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए किए गए उनके ट्वीट को देखा. वायरल ट्वीट जिस टाइम पर किया गया, ठीक उसी टाइम पर राहुल ने ट्वीट किया था लेकिन राहुल के असली ट्वीट में क्रिकेटर की जगह एक्टर लिखा था.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-
मुझे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की दुखद खबर मिली. एक युवा और होनहार एक्टर बहुत जल्द चला गया. मेरी उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के फैंस के साथ संवेदना है.राहुल गांधी का सुशांत के निधन पर ट्वीट
उपर के स्क्रीनशॉट में आप साफ देख सकते हैं कि इस ट्वीट में फोटोशॉप किया गया है. अंग्रेजी के लेटर सी लिखने में फर्क साफ समझ आ रहा है. साफ है कि राहुल गांधी के असली ट्वीट से छेड़छाड़ करके ये ट्वीट उनका मजाक बनाने के लिए वायरल कराया गया.
