ADVERTISEMENTREMOVE AD

सफेद जैकेट में पोप फ्रांसिस की ये तस्वीर असली नहीं, एआई की मदद से की गई है तैयार

पोप फ्रांसिस की इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तैयार किया गया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पोप फ्रांसिस (Pope Francis) की एक फोटो सोशल मीडिया पर असली बताकर वायरल हो रही है, जिसमें वो सफेद रंग की एक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं.

(ऐसे और भी पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

क्या असली है ये तस्वीर?: ये तस्वीर असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है. इसे Midjourney नाम के एक एआई आर्ट टूल की मदद से बनाया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने सच का पता कैसे लगाया?: कीवर्ड की मदद से सर्च करने पर हमें Buzzfeed News नाम की एक अमेरिकी वेबसाइट पर एक आर्टिकल मिला.

  • 28 मार्च को पब्लिश इस रिपोर्ट में वायरल तस्वीर इस्तेमाल की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीर को शिकागो के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर पाब्लो जेवियर (31) ने बनाया था.

  • हालांकि, तस्वीर बनाने वाले का अंतिम नाम उनके अनुरोध के अनुसार रिपोर्ट में बदल दिया गया था.

  • रिपोर्ट के मुताबिक, जेवियर Midjourney नाम के एआईटूल का इस्तेमाल कर ''मजेदार'' तस्वीरें बनाते हैं.

  • रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जेवियर ने ऐसी तस्वीर की कल्पना की जिसमें ''पोप को बलेंसियागा पफर कोट पहने रोम या पेरिस की सड़कों पर चलते हुए'' दिखाया जा सके.

  • रिपोर्ट में एआई टूल की मदद से जेवियर की बनाई दूसरी तस्वीर भी थी, जिसमें पोप नारंगी रंग की जैकेट पहने दिख रहे हैं.

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कंटेंट शेयरिंग प्लेटफॉर्म Reddit पर जेवियर का अकाउंट अब सस्पेंड कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्लेटफॉर्म पर शेयर की गईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं थी.

कैसे काम करता है Midjourney?: हमने Midjourney पर पोप फ्रांसिस की ऐसी ही और भी तस्वीरें चेक कीं.

  • हमने Midjourney पर जरूरी कीवर्ड का इस्तेमाल कर सर्च किया. इससे हमें ऐसी कई एआई से बनाई गई तस्वीरें मिलीं, जिनमें पोप अलग-अलग तरह की जैकेट में दिख रहे हैं.

निष्कर्ष: साफ है सफेद जैकेट में दिख रहे पोप फ्रांसिस की वायरल तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है, जिसे असली बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×