ADVERTISEMENTREMOVE AD

Fact Check: स्टेशन पर इयरफोन इस्तेमाल करने की वजह से नहीं लगा इस शख्स को करंट

शख्स के ऊपर बिजली का तार गिरा, जिसके बाद उसे करंट लगा, इयरफोन इसकी वजह नहीं थी

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें दिख रहा शख्स किसी दूसरे शख्स से बात करते हुए अचानक गिर पड़ता है.

क्या है दावा ? : वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि इस शख्स को करंट का झटका इसलिए लगा, क्योंकि वो हाइटेंशन तारों के पास इयरफोन का इस्तेमाल कर रहा था. दावा है कि इंटरनेट से जैसे ही इयरफोन एक्टिवेट हुए, तारों से करंट आ गया.

(वीडियो के दृश्य विचलिच करने वाले हैं, इसलिए हमने वीडियो से जुडे़ किसी लिंक का इस्तेमाल नहीं किया है)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फिर सच क्या है ? : असल में इस शख्स को ओवर हैड इक्युपमेंट (OHE) से करंट लगा था. OHE का मतलब वो तार, जिसके जरिए बिजली ट्रेन तक पहुंचाई जाती है. बिजली का जोरदार झटका लगने पर ये शख्स सिर के बल गिर पड़ा था.

  • वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सुजान सिंह सरदार है, जो कि रेलवे कर्मचारी हैं. करंट लगन से उन्हें चोटें आई थीं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वो ठीक हो चुके हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? : वायरल वीडियो को की-फ्रेम में बांटकर हमने रिवर्स इमेज सर्च करना शुरू किया. इससे हमें इंडिया टुडे की रिपोर्ट मिली, जिसमें वीडियो का स्क्रीनशॉट था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से चोटें आई थीं.

  • कर्मचारी की पहचान सुजान सिंह सरदार के रूप में हुई, जो कि ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) हैं.

  • इसी जानकारी के साथ रिपोर्ट द इंडियन एक्स्प्रेस और एनडीटीवी पर भी छपी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

शख्स को बिजली का झटका कैसे लगा ? : रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिजली का तार सुजान सिंह सरदार के ऊपर गिरा.

  • Zee के साथ हुए इंटरव्यू में, खड़गपुर के DRM मोहम्मद सुजत हाशमी ने कहा कि वैसे तो घटना की असली वजह सामने आनी अभी बाकी है. पर एक अन्य तार OHE के ऊपर गिरा, जिससे OHE सुजान सिंह के ऊपर गिरा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • हाशमी ने आगे बताया कि सुजान सिंह सरदार की हालत अब स्थिर है.

पड़ताल का निष्कर्ष : ये दावा सच नहीं है कि वीडियो में दिख रहे शख्स को रेलवे प्लेटफॉर्म पर इयरफोन इस्तेमाल करने की वजह से करंट लगा.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×