ADVERTISEMENTREMOVE AD

ईरान में अमेरिका-भारत का झंडा जलाते लोगों का नहीं ये वीडियो

वायरल वीडियो पाकिस्तान के कराची का है

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरानी लोग इजरायली और अमेरिकी झंडों के साथ भारतीय झंडे को भी जला रहे हैं।

क्या है दावा?: वायरल पोस्ट में से एक के कैप्शन में लिखा है, 'ईरानी इजरायली और अमेरिकी झंडों के साथ भारतीय झंडा क्यों जला रहे हैं?'

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : नहीं, ईरान का बताया जा रहा ये वीडियो असल में पाकिस्तान के कराची का है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने Google Lens की मदद से इस वीडियो का रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें एक ऐसा वीडियो मिला, जिसमें दावा किया गया है कि यह घटना पाकिस्तान के कराची की है.

  • 26 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो के मुताबिक, ये विजुअल कराची के नुमाइश, एमए जिन्ना रोड के हैं.

हमने Google Maps पर इस जगह की जियो-लोकेशन चेक की और यह वायरल दावे वाले वीडियो से मेल खाती पाई.

हमें 26 जून को एक फेसबुक यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट भी मिली. इसमें कराची में निकाले गए आशूरा जुलूस के विजुअल हैं. वीडियो में दिख रहे झंडे वायरल वीडियो में नजर आ रहे झंडों से मिलते-जुलते हैं और बैकग्राउंड में वही इमारत भी दिखाई दे रही है.

हमें फेसबुक यूजर Iran Culture Center - Karachi की एक और पोस्ट मिली, जिसमें 26 जून को कराची में निकाले गए आशूरा जुलूस का वीडियो शेयर किया गया था.

इस पोस्ट में लोगों को कई झंडे जलाते हुए देखा जा सकता है, जिनमें भारतीय झंडा भी शामिल है.

निष्कर्ष : पाकिस्तान में जलाए गए भारतीय झंडे के वीडियो को ईरान का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×