ADVERTISEMENTREMOVE AD

तबलीगी जमात से जुड़े शख्स ने नग्न होकर की तोड़फोड़? फेक है वीडियो

क्या तबलीगी जमात के लोगों ने नग्न होकर तोड़फोड़ की ?

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दावा

सोशल मीडिया पर एक नग्न व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ये शख्स तोड़-फोड़ करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये नग्न शख्स तबलीगी जमात का सदस्य है.

वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, "तबलीगी जमात का मुल्ला देखो नग्न होकर क्या कर रहा है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो में एक शख्स नग्न होकर घूमता देखा जा सकता है, कांच के दरवाजे पर अपना सिर मार रहा है. ये वीडियो ज्यादातर ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश में हुई, जहां तबलीगी जमात के लोगों को इसोलेशन में रखा गया है. इस वीडियो को 10,000 से ज्यादा बार देखा गया है.

यही दावे के साथ ये वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है.

क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है. ये वीडियो असल में पाकिस्तान के कराची का है. अगस्त, 2019 में वीडियो पहली बार अपलोड किया गया था. तबलीगी जमात या मौजूदा कोरोनावायरस की स्थिति से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

सच्चाई कैसे पता लगी?

क्विंट ने वीडियो से रिलेटिड गूगल पर कीवर्ड सर्च किए. कीवर्ड सर्च करने पर इस वायरल वीडियो का यूट्यूब पर पूरा हिस्सा मिल गया. पूरे वीडियो में कुछ लोग मस्जिद में घुसे नग्न व्यक्ति का पीछा भी करते दिखते हैं. इस वीडियो को यूट्यूब पर 25 अगस्त 2019 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "एक नग्न व्यक्ति मस्जिद में घुस गया और नुकसान पहुंचाया, तोड़फोड़ की."

इससे पहले ये पूरा वीडियो 23 अगस्त 2019 को फेसबुक पर भी अपलोड किया जा चुका है. फेसबुक पर Haq Parast नाम के शख्स ने ये वीडियो अपलोड किया था. इस शख्स ने वीडियो के साथ लिखा, "कराची की एक मस्जिद में दो पागल आदमी घुस गए और मस्जिद में घुसते ही तोड़फोड़ करने लगे. कांच तोड़ने के बाद पागल आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे गिरफ्तार कर लिया गया है."

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×