ADVERTISEMENTREMOVE AD

पहलगाम और पुलवामा को फर्जी ऑपरेशन बताते प्रवीण साहनी का यह वीडियो AI है

यह वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया है और इसमें मौजूद व्यक्ति की गलत पहचान करते हुए उसे प्रवीण साहनी बताया गया है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों को आपस में वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है, कुछ यूजर्स ने इनमें से एक व्यक्ति की पहचान भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी प्रवीण साहनी बताई है.

दावा क्या है ? इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, प्रवीण साहनी ने The Wire के एक पत्रकार को इंटरव्यू दिया, जिसमें दोनों ने 2019 में हुए पुलवामा हमले और उसके जवाब में पाकिस्तान पर की गई बालाकोट स्ट्राइक को "फर्जी ऑपरेशन" बताया है.

(ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह सच है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रही शख्स की पहचान प्रवीण साहनी भी गलत बताई गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? इस वीडियो में सुना जा सकता है कि इंटरव्यू लेने वाला शख्स खुद अन्य व्यक्ति को सुशांत नाम से बुलाता है नाकि प्रवीण साहनी कह कर. वह उस शख्स से उसकी 'The Caravan' मैगजीन के लिए की गई उस स्टोरी पर बात करता है जिसमें उसने भारतीय सेना के राजनीतिकरण पर बात की है.

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए जिससे हमें इस टॉपिक पर The Caravan पर पब्लिश की गई यह दो (यहां और यहां) न्यूज स्टोरी मिली, जिसे सुशांत सिंह नाम के व्यक्ति ने लिखा था.

  • इससे संबंधित कीवर्ड्स की मदद से हम सुशांत सिंह के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट तक पहुंच गए.

  • हमने पाया कि सुशांत सिंह दिखने में कुछ कुछ प्रवीण साहनी जैसे थे.

  • सुशांत सिंह के X अकाउंट पर हमें इस गलत जानकारी से जुड़ी यह पोस्ट भी मिली, जिसमें उन्होंने इस वीडियो के साथ किए गए इस दावे को गलत बताया था.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह "एक पुराने वीडियो का AI-जनरेटेड (AI से तैयार किया गया) वर्जन है, जिसमें 'The Wire' के आशुतोष भारद्वाज के साथ की गई उनकी बातचीत के वीडियो को पूरी तरह से मनगढ़ंत तरीके से पेश किया गया है."

  • पत्रकार भारद्वाज ने भी X पर एक पोस्ट शेयर कर इसी दावे पर सवाल उठाया था.

  • भारद्वाज और सिंह, दोनों ने ही इसका असली वीडियो इंटरव्यू का लिंक भी शेयर किया था, जिसे 10 मार्च 2025 को 'The Wire' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया था.

वीडियो में लगभग तीन मिनट पर आशुतोष भारद्वाज और सुशांत सिंह 2019 के लोकसभा चुनावों और उन चुनावों से पहले भारतीय सेना द्वारा किए गए कार्यों के राजनीतिकरण के बारे में बात करते नजर आते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हालांकि इसमें किसी 'False Flag Operation' का कोई जिक्र नहीं है, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया गया था. इस वीडियो में मौजूद पत्रकारों में से किसी ने भी ऐसी कोई बात नहीं कही है.

पूरे इंटरव्यू के दौरान, वे भारत की सैन्य कार्रवाइयों, उनके असर और संस्थागत स्तर के मुद्दों पर चर्चा करते हैं.

क्या यह AI है?: हमने इस वीडियो को 'हिया' (Hiya) के डीपफेक वॉयस डिटेक्टर से चेक किया. इसमें ऑडियो को 100 में से 2 का ऑथेंटिसिटी स्कोर मिला, जो बताता है कि यह आवाजे डीपफेक थीं या उन्हें AI की मदद से बदला गया है.

इसी तरह, 'हाइव मॉडरेशन' (Hive Moderation) के टूल ने बताया कि इस ऑडियो ट्रैक के AI-जनरेटेड होने की संभावना 99.2 प्रतिशत है.

निष्कर्ष: AI से छेड़छाड़ करके बनाया गया एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें यह झूठा दावा किया गया है कि पूर्व सेना अधिकारी प्रवीण साहनी 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक को 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' बता रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×