ADVERTISEMENTREMOVE AD

सड़क-2 पर मिले डिसलाइक्स से गुस्सा हुए महेश भट्ट? आप WebQoof बन गए

ये वीडियो 2019 का है वो असल में अपनी बेटी शाहीन भट्ट के बुक लॉन्च के मौके पर बोल रहे हैं.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो खीझते हुए दिख रहे हैं. दावा ये किया जा रहा है कि यूट्यूब पर उनकी फिल्म सड़क-2 के ट्रेलर पर एक करोड़ से ज्यादा डिसलाइक आने की वजह से वो ऐसा कर रहे हैं. वैसे ये वीडियो 2019 का है, वो असल में अपनी बेटी शाहीन भट्ट के बुक लॉन्च के मौके पर बोल रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

महेश भट्ट का नाराज होकर तेज आवाज में बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है-

"सडक 2 को एक करोड़ डिसलाइक दिए तो पागल हो चुका है! सोचिए इस व्यक्ति ने सुशांत के परिजनों को कितना दर्द दिया है और खुद पर जरा सी आंच आई तो संतुलन खो बैठा!! अगर एसे ही एक होकर लडोगे तो आप बोलीवुड की गंदगी भी दूर कर सकते हो।"

हमें क्या मिला?

ये वायरल वीडियो महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट की बेटी के बुक लॉन्च इवेंट का है और ये इवेंट 2019 में हुआ था.

हमने वायरल वीडियो के स्टिल का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया. जिससे हम एंटरटेनमेंट वेबसाइट ETimes के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे. यूट्यूब पर वीडियो "(un)Happier Shaheen Bhatt's Book Launch | Alia Bhatt, Pooja Bhatt, Mahesh Bhatt | UNCUT." नाम से अपलोड है. ये वीडियो 4 दिसंबर 2019 को अपलोड किया गया था.

वायरल वीडियों में भी पीछे शाहीन भट्ट लिखा हुआ देखा जा सकता है.

एक रिपोर्टर के सवाल पूछने के बाद महेश भट्ट बौखला गए और कहने लगे कि कैसे ये समाज 'बीमार' है और इस उम्र में भी खुद के समाज में असहज पाते हैं, तो वो अपने बच्चों से भी ये उम्मीद नहीं करते कि वो सामंजस्य बना कर रहें.

साफ है वीडियो को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया गया और झूठा दावा किया गया कि महेश भट्ट सड़क 2 के ट्रेलर को को मिले डिसलाइक्स की वजह से परेशान हैं.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×