ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शन के बाद अमेरिका लौटते अभिजीत दीपके का नहीं ये वीडियो

दावा है कि CJP प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी होने के बाद दीपके वापस अमेरिका लौट गए हैं

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपका का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अभिजीत जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के खत्म होने के बाद वापस अमेरिका लौटते दिख रहे हैं.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये दावा सच है ? : वायरल वीडियो CJP का प्रदर्शन खत्म होने के बाद का नहीं. ये वीडियो 15 जून से इंटरनेट पर है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें 15 जून 2026 के एक फेसबुक पोस्ट में यही वीडियो मिला. जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा 25 जुलाई 2026 को हुआ, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ.

  • इस पोस्ट में बताया गया है कि ये वीडियो अभिजीत दीपके के जयपुर जाने का है. हमें ऐसे कई अन्य सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले, जिनमें जानकारी दी गई है कि ये वीडियो अभिजीत दीपके के जयपुर जाने का है.

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स से पुष्टि होती है कि 15-16 जून के दौरान अभिजीत दीपके जयपुर गए थे. इस दौरान दीपके पर हमला भी हुआ था. पर ये वीडियो जयपुर का है या नहीं, इसकी पुष्टि द क्विंट नहीं करता.

  • पर चूंकि पड़ताल में ये साफ हो चुका है कि वीडियो 15 जून से इंटरनेट पर है, इसलिए वायरल दावा भ्रामक साबित होता है.

अभिजीत दीपके अमेरिका लौट गए हैं ? : हमें हाल की ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे साबित होता हो कि अभिजीत दीपके वापस अमेरिका लौट गए हैं.

25 जुलाई 2026 को धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के अगले दिन अभिजीत दीपके के मीडिया से बातचीत करते हुए कई बयान सामने आए हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : अभिजीत दीपके का पुराना वीडियो इस गलत दावे से वायरल है कि वो प्रदर्शन खत्म होने के बाद अमेरिका लौट गए हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×