ADVERTISEMENTREMOVE AD

नोएडा में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी से हुई मारपीट का नहीं ये वीडियो

वीडियो में पुलिसकर्मी एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिख रहा है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिसकर्मी एक शख्स को पुलिस वेन में बैठाते हुए बेरहमी से पीट रहे हैं. वीडियो को 13-14 अप्रैल को नोएडा में हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है. दावा है कि वीडियो में उत्तरप्रदेश पुलिस प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से मारपीट करती दिख रही है.

RJD प्रवक्त प्रियंका भारती समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से ये वीडियो शेयर किया गया. हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रियंका भारती ने अपने पोस्ट को डिलीट कर लिया है. मूल रूप से ये पोस्ट खुचरेंप नाम के अकाउंट ने किया था, जिसे प्रियंका भारती ने शेयर किया था.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो उत्तरप्रदेश के नोएडा का नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के शहडोल का है. वीडियो को नोएडा के हालिया प्रदर्शन का बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में यही वीडियो मिला. यहां से पता चला कि वीडियो मध्यप्रदेश के शहडोल का है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जैतपुर तिराहे के पास स्थित विक्की गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई. सुनील कुमार शुक्ला नाम का युवक नशे की हालत में दुकान में घुस गया और सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी. दुकानदार के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बुढार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

इस घटना की वीडियो रिपोर्ट भी दैनिक भास्कर के ऐप और वेबसाइट पर है. इसमें घटना के वो दृश्य भी हैं, जो वायरल वीडियो में नहीं हैं. इसमें दिखाया गया है कि गिरफ्तारी से पहले भी युवक के साथ लोगों ने मारपीट की.

रिपोर्ट में आगे हमें पुलिस की गाड़ी की नंबर प्लेट भी दिखी, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि ये गाड़ी मध्यप्रदेश पुलिस की ही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : मध्यप्रदेश के शहडोल का वीडियो, नोएडा का बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×