ADVERTISEMENTREMOVE AD

असम चुनाव के बीच पीएम मोदी के भाषण का एडिटेड वीडियो वायरल

पड़ताल में सामने आया कि गरीबों को सपने दिखाने और उनका झगड़ा कराने का आरोपी मोदी ने कांग्रेस पर लगाया था

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

असम चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक अधूरा वीडियो शेयर किया जा रहा है. इसमें पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं - गरीबों को सिर्फ सपने दिखाओ, झूठ बोलो, उनका आपस में झगडा करवाओ और राज करो.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के हैड रोहन गुप्ता ने सात सेकंड का वीडियो शेयर कर लिखा ‘No comments !’

वीडियो में पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं - गरीब को सिर्फ सपने दिखाओ, झूठ बोले उसे आपस में लड़ाओ और राज करो.

रिपोर्ट लिखे जाने तक वीडियो को अब तक 69,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 1,300 से ज्यादा यूजर इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

अन्य यूजर्स ने भी ये वीडियो शेयर किया

ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया

बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल चेक करने पर हमें 21 मार्च को अपलोड किया गया वीडियो हमें मिला. वीडियो का कैप्शन है - ‘People of Assam know Congress Guarantees-False Manifesto, Confusion, Corruption & scams and more.

01:50 मिनट के वीडियो में 0:21 सेकंड बाद पीएम मोदी कहते हैं - “गरीब को सिर्फ सपने दिखाओ, झूठ बोलो, उसे आपस में लड़ाओ, और राज करो, यही कांग्रेस का हमेशा से सत्ता में रहने का फॉर्मूला रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो में ‘BJP LIVE,’ वॉटर मार्क देखा जा सकता है. हमें इस भाषण की लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक भी मिला. 42:27 लंबे वीडियो में 35:20 मिनट बाद वह हिस्सा आता है, जिसे सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

मतलब साफ है - पीएम मोदी के भाषण का अधूरा हिस्सा सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×