ADVERTISEMENTREMOVE AD

मंदिर को कोविड अस्पताल में बदला गया, पर मुंबई से नहीं है तस्वीर

वायरल फोटो वडोदरा के स्वामीनारायण मंदिर सभागृह में शुरू किए गए कोविड अस्पताल की हैं

Updated: 
story-hero-img
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें मरीजों के लिए बिछाए गए कई सारे पलंग देखे जा सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि फोटो मुंबई के स्वामीनारायण मंदिर की है और इस मंदिर को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है.

वेबकूफ की पड़ताल में सामने आया कि फोटो महाराष्ट्र नहीं बल्कि गुजरात में वडोदरा के स्वामीनारायण मंदिर की है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

फोटो के साथ शेयर किया जा रहा कैप्शन है - मुंबई के श्री स्वामीनारायण मंदिर को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है . वहां पर इलाज कराने वाले सभी बीमारों का खर्च भी मंदिर ही उठाएगा.

कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया. अर्काइव यहां देखें. लगातार फेक न्यूज फैलाने वाले ट्विटर हैंडल Pushpendra Kulshreshtra ने भी ये फोटो इसी दावे के साथ शेयर हुईं, अर्काइव यहां देखें.

कई अन्य यूजर इसी कैप्शन को कॉपी-पेस्ट कर ट्विटर पर फोटो शेयर कर रहे हैं. अर्काइव देखने के लिए यहां और यहां क्लिक करें. फोटो फेसबुक पर भी वायरल है. Priyanka Gandhi नाम से बने एक फेन पेज से भी फोटो इसी दावे से शेयर की गई. रिपोर्ट लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 3700 से ज्यादा रिएक्शन आ चुके हैं, अर्काइव यहां देखें.

पड़ताल में हमने क्या पाया

गूगल पर Temple Converted to Covid Hospital कीवर्ड सर्च करने से हमें Latestly वेबसाइट पर 17 अप्रैल 2021 का एक आर्टिकल मिला.  इसके मुताबिक गुजरात के वडोदरा मेें स्वामीनारायण मंदिर और एक मस्जिद को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है.

आर्टिकल में टीवी9 भारतवर्ष की एक वीडियो रिपोर्ट का लिंक भी दिया गया है. टीवी 9 की इस रिपोर्ट में कोविड अस्पताल में तब्दील किए गए वडोदरा के स्वामीनारायण मंदिर के विजुअल देखे जा सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वायरल फोटो और टीवी 9 के वीडियो में दिखाए जा रहे विजुअल्स की हमने तुलना की. वायरल फोटो में पीछे लगे बोर्ड पर गुजराती में लिखा वही टेक्स्ट देखा जा सकता है, जो टीवी 9 के विजुअल में है. बैकग्राउंड में दिख रहे पर्दे का रंग भी एक ही है.

वायरल फोटो को जूम करने पर पीछे दाईं तरफ एक मूर्ति भी दिख रही है. टीवी 9 के विजुअल में भी ये मूर्ति है.

मतलब साफ है कि दोनों विजुअल एक ही जगह के हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

टाइम्स ऑफ इंडिया की 15 अप्रैल, 2021 की रिपोर्ट से भी ये पुष्टि होती है कि वडोदरा के स्वामीनारायण मंदिर ने 300 पलंग वाला एक अस्थाई अस्पताल शुरू किया है. शहर की सबसे बड़ी मस्जिद ने भी 152 पलंग वाले अस्पताल को शुरू करने की अनुमति प्रशासन से ली है.

स्वामीनारायण मंदिर के ज्ञान वत्सल स्वामी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में बताया कि मंदिर की तरफ से मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, वैंटीलेटर के साथ भोजन और कूलर की भी व्यवस्था की गई है.

ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट हमें नहीं मिली. जिससे पुष्टि होती हो कि मुंबई के किसी मंदिर को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया गया है. साफ है कि वडोदरा के स्वामीनारायण स्वामी मंदिर के सभागृह में बनाए गए अस्थाई अस्पताल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर मुंबई का बताकर शेयर किया जा रहा है.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×