हाथ में बांग्लादेशी झंडा पकड़े हुए और तिरंगे पर पैर रखे हुए एक शख्स की फोटो वायरल है. इसे असली फोटो को बताकर शेयर किया जा रहा है.
सच क्या है: वायरल फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से बनाई गई है. हमें फोटो में कई विसंगतियां मिलीं, जिन्हें आमतौर पर AI से बनी तस्वीरों में आसानी से पकड़ा जा सकता है.
वायरल तस्वीर में विसंगतियां: हमने वायरल तस्वीर को करीब से देखा और इसमें कई विसंगतियां पाईं.
बांग्लादेशी झंडे के बीच में फोल्डिंग लाइन तस्वीर में दिख रही बाकी लाइनों के अनुरूप नहीं दिखती.
इसके अलावा, आदमी के पैर की उंगलियां बाकी उंगलियों में मिलती दिख रही हैं और आधी दिखाई देती हैं.
डिटेक्शन टूल क्या दिखाते हैं?: हमने वायरल तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल 'हाइव मॉडरेशन' और 'ट्रूमीडिया' पर चेक किया, दोनों ने ये संभावना दिखाई की फोटो AI से बनी है.
(सभी परिणाम देखने के लिए दाएं स्वाइप करें)
निष्कर्ष : साफ है कि AI से बनी फोटो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)


