ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल के साथ फोटो में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कहने वाली अमूल्या नहीं

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ एक लड़की की फोटो वायरल है. फोटो के साथ एक और वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक लड़की ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' का नारा लगाती दिख रही है.

दावा : फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल के साथ फोटो में वही लड़की है, जो वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाती दिख रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : फोटो के साथ शेयर हो रहा दावा सही नहीं है. फोटो में अमूल्या नहीं, बल्कि मिवा जॉली दिख रही हैं. मिवा एर्नाकुलम जिले में केरला स्टुडेंट्स यूनियन (KSU) की जनरल सेक्रेटरी थीं. फोटो के साथ वायरल हो रहा वीडियो मिवा जॉली का है, अमूल्या का नहीं

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने पोस्ट से फोटो को क्रॉप किया और उस पर रिवर्स इमेज सर्च किया. रिजल्ट में हमें @miva_andreleo नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर 21 सितंबर 2022 को अपलोड की गई यही फोटो मिली.

प्रोफाइल में जाकर देखने पर हमने पाया कि ये मिवा जॉली का अकाउंट है, जो एर्नाकुलम जिले में KSU की जनरल सेक्रेटरी हैं.

मिवा ने 23 सितंबर को एक वीडियो भी अपलोड किया था. जिसमें वो राहुल गांधी से गले मिलते और उनके साथ चलते दिख रही हैं.

2022 में भी ये दावा किया गया था कि राहुल गांधी के साथ फोटो में अमूल्या हैं, तब क्विंट ने मिवा जॉली की दोस्त मैरी अलीना कोंडोडी से संपर्क किया था. उन्होंने क्विंट को बताया था कि फोटो में राहुल गांधी के साथ मिवा जॉली दिख रही हैं. उन्होंने बताया कि वो कोच्चि के अलूवा की रहने वाली हैं. उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया और कहा कि फोटो में उनकी दोस्त मिवा हैं न कि बेंगलुरु की रहने वाली अमूल्या.

मिवा जॉली ने 24 सितंबर 2022 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है. उन्होंने अपनी पहचान बताते हुए कहा:

मैं एर्नाकुलम में KSU की डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी हूं. मैं एर्नाकुलम में 21 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी और मुझे राहुल गांधी से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने का मौका मिला. इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि उनका और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली अमूल्या का हेयरकट एक जैसा है. इसलिए उनकी गलत पहचान की जा रही है.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल गांधी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर यही फोटो अपलोड की थी

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने मिवा जॉली और अमूल्या दोनों की तस्वीरों की तुलना भी की. नीचे साफ देखा जा सकता है कि दोनों अलग हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मतलब साफ है, राहुल गांधी के साथ फोटो में दिख रही महिला 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना नहीं, बल्कि कोच्चि की मिवा जॉली हैं.

(अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×