सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद लोग महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले की ओर भाग रहे हैं.
पुणे के एक रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को किले से नीचे धकेलने के आरोप में सिया गोयल और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का नाम आने के बाद, लोहागढ़ किले के 'विंचू कडा' हिस्से को अब 'सिया पॉइंट' कहा जाने लगा है.
क्या यह सच है?: नहीं, यह वीडियो पुराना है और इसमें मॉनसून के मौसम में लोहगढ़ किले पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.
हमें कैसे पता चला?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके इस वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च किया जिसमें हमें 2023 की ऐसी कई खबरें मिलीं जिनमें यही विज़ुअल्स दिखाए गए थे.
पुणेकर न्यूज ने भी इस घटना पर रिपोर्ट की थी और इसमें बताया कि भारी बारिश के बीच हजारो लोग लोहागढ़ किले में फंस गए थे.
निष्कर्ष: यह वीडियो पुराना है और इसमें मॉनसून के मौसम में लोहगढ़ किले पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.
