ADVERTISEMENTREMOVE AD

JPSC प्रोटेस्ट का नहीं, इंदौर में हुई झड़प का है ये वीडियो

यह वीडियो झारखंड का नहीं है बल्कि इंदौर का है, वीडियो पुराना है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोगों को पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में 'बीजेपी कार्यकर्ताओं' को झारखंड में JPSC प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है.

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो झारखंड का नहीं है बल्कि इंदौर का है, वीडियो पुराना है, इसका झारखंड में चल रहे हालिया JPSC प्रोटेस्ट से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो में इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे पर पत्थर फेंकने की घटना को दिखाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो द सूत्र नाम के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया जिसे 22 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के टाइटल में लिखा था, "Indore में आमने सामने BJP और Congress के नेता, अब तक तीन FIR"

  • हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली जिनमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे और इन रिपोर्ट्स (यहां, यहां और यहां ) में इंदौर में हुई घटना की पुष्टि की गई थी.

Indian Express में छपी इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "पुलिस ने बताया कि शनिवार (21 फरवरी 2026) को इंदौर में कांग्रेस दफ्तर के पास बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें पत्थरबाजी हुई, और इसमें प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए. इस घटना के बाद कई FIR दर्ज की गईं हैं."

लोकेशन की पहचान: इन रिपोर्ट्स से अंदाजा लेकर हमने वायरल वीडियो की लोकेशन की पहचान के लिए गूगल मैप्स पर इंदौर में कांग्रेस ऑफिस के आस-पास के इलाकों को चेक किया.

  • हमारी सर्च में हमें कांग्रेस दफ्तर के पास कि यह लोकेशन मिल गई जो वायरल वीडियो से मेल खा रही थी. मसलन, वायरल वीडियो में नज़र आ रही दुकानें और उन पर लगे बोर्ड इस लोकेशन से मेल खा रहे थे.

झारखंड प्रोटेस्ट: झारखंड में सरकारी नौकरी के उम्मीदवार और छात्र संगठन बीते कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं—जो अब 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है. उनकी मांग है कि JPSC और JSSC-CGL जैसी राज्य भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों की CBI जांच हो, खराब परीक्षाओं को रद्द किया जाए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें.

10 अगस्त 2026 को इन उम्मीदवारों और छात्र प्रदर्शनकारियों ने 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाला था. जिनमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी, इस वीडियो को उसी घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और पत्थरबाजी के वीडियो को झारखंड के JPSC प्रोटेस्ट से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×