ADVERTISEMENTREMOVE AD

जामिया यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की लड़का - लड़की के साथ दिखने पर ये चेतावनी

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये नोटिस जामिया ने रमजान के महीने को लेकर जारी किया है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बताया जा रहा एक सर्कुलर वायरल है. इस सर्कुलर में लिखा है कि रमजान के महीने में कोई लड़का और लड़की साथ दिखते हैं तो यूनिवर्सिटी उनका निकाह करा देगी.

सच क्या है ? : वायरल नोटिफिकेशन फेक है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने ये पुष्टि की है कि रमजान के महीने को लेकर ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हमने हाल में जारी किए सर्कुलर देखे. ऐसा कोई नोटिस हमें नहीं मिला, जिसमें ऐसी बात कही गई हो, जैसा सोशल मीडिया पर दावा है.

वेबसाइट पर एक स्पष्टीकरण जरूर है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा कथित नोटिस असली नहीं है.

हमने यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है.

निष्कर्ष : रमजान के महीने में लड़का-लड़की के साथ दिखने को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है, जैसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×