ADVERTISEMENTREMOVE AD

बहरीन के होटल पर हुए ईरानी हमले का नहीं है यह वायरल वीडियो

यह वीडियो जनवरी का है इसमें एक रूसी ड्रोन यूक्रेन के कीव में एक रिहायशी इमारत पर हमला करते हुए दिख रहा है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ड्रोन किसी इमारत से टकराता दिख रहा है. वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें बहरीन में मौजूद एक होटल पर ईरान का हमला दिखाया गया है.

यूजर्स ने क्या कहा ?: 'Tehran Times' नाम के एक X (पहले Twitter) हैंडल ने इस क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, "#BREAKING ईरान ने बहरीन के एक होटल पर एक सफल ड्रोन हमला किया, जहां अमेरिकी सेना के जवान ठहरे हुए थे."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सच है? नहीं, यह वीडियो जनवरी का है. वीडियो में एक रूसी ड्रोन यूक्रेन के कीव में एक रिहायशी इमारत पर हमला करते हुए दिख रहा है.

हमें यह कैसे पता चला?: वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर Google Lens से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर, हमें वही विज़ुअल्स 9 जनवरी को अपलोड किए हुए मिले.

  • इस कैप्शन का जब पहले अंग्रेज़ी और फिर हिंदी में अनुवाद किया गया, तो उसका मोटा-मोटा मतलब यह था, "कीव में एक ऊंची इमारत पर हुए हमले के सबसे भयानक पलों में से एक है Pozniaky इलाका, जिसे रात के हमले के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा."

अन्य सोर्स: हमने देखा कि इस वीडियो पर एक वॉटरमार्क था, जिस पर "КАШТАН news" लिखा था. यहां से अंदाजा लगाते हुए हुए, हमने YouTube पर सर्च किया की और पाया कि यही वीडियो इसी नाम वाले एक चैनल पर अपलोड किया गया था.

  • इसे 10 जनवरी को इस टाइटल के साथ पोस्ट किया गया था: "9 जनवरी, 2026, कीव. हम एक रूसी ड्रोन द्वारा एक रिहायशी इमारत पर हमला करने का फुटेज जारी कर रहे हैं."

न्यूज रिपोर्ट: रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी ड्रोनों ने यूक्रेन के कीव में मौजूदा ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए थे.

निष्कर्ष: साफ है कि ईरानी हमले का बताया जा रहा वीडियो पुराना है और इसे गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×