ADVERTISEMENTREMOVE AD

गलवान में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प का नहीं है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ये दावा

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारत और चीन के बीच तनाव की खबरों के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों देशों की सेना के बीच गलवान घाटी में हुई 'हिंसक झड़प' का है.

भारतीय सेना ने 16 जून को बताया था कि लद्दाख की गलवान घाटी सोमवार रात हिंसक झड़प में दोनों तरफ कैजुअल्टी हुई है.

हालांकि, वायरल हो रहा ये वीडियो 2017 का है और कथित तौर पर लद्दाख में पैंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को दिखाता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प का है, जो 15 जून की रात हुई थी.

हमें जांच में क्या मिला?

हमने इनविड गूगल क्रोम एक्सटेंशन की मदद से वीडियो को कई कीफ्रेम्स में काटा और रिवर्स इमेज सर्च किया. इससे हमें न्यूज वेबसाइट द प्रिंट का 2017 का एक ट्वीट मिला, जिसमें ये वीडियो शेयर किया गया है.

19 अगस्त 2017 को किए गए इस ट्वीट के मुताबिक, वीडियो में '15 अगस्त को लद्दाख में पैंगोंग झील पर भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प' देखी जा सकती है.

इसके बाद, हमने 'भारत चीन सेना झड़प 2017' कीवर्ड्स से सर्च किया और पाया कि इस वीडियो को इंडिया टुडे और एनडीटीवी समेत कई न्यूज संगठनों ने अपलोड किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो 15 अगस्त 2017 को लद्दाख में पैंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव को दिखाता है.

इससे साफ होता है कि तीन साल पुराने वीडियो को हाल के एक मामले का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

आप हमारी सभी फैक्ट-चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×