ADVERTISEMENTREMOVE AD

Income Tax Return के नाम पर चल रहे स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें ?

Income Tax Return के नाम पर स्कैमर्स ने आपके पैसे लूटने का लिया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

UPI Scam, बिजली बिल के नाम पर Scam या फिर गैस बिल के नाम पर होने वाला स्कैम हो यह तरीके अब बेहद आउटडेटेड और पुराने हो चुके हैं. यूजर भी अब इन पैतरों को लेकर सतर्क हो चुके हैं, इसलिए अब स्कैमर्स ने स्कैम करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है.

आपकी इनकम पर सेंध लगाने के लिए स्कैमर्स ने अब स्कैम का नया तरीका ढूंढा है जिसे हम 'इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) Scam' के नाम से जान सकते हैं. यह स्कैमर्स अब भारत में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के समय का फायदा उठाकर WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स की मदद से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नकली नोटिस भेज रहे हैं और Scam को अंजाम दे रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इस ITR Scam के बारे में सब कुछ बताएंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

स्कैम करने का तरीका:

  • मेसेजिंग ऍप पर संदेश: यह स्कैमर्स आपको WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए एक फेक ऑफिस मेमोरेंडम भेजते हैं. इस नोटिस में भारत सरकार का चिह्न, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टेक्स्ट, मनगढ़ंत रेफरेंस नंबर और "असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स" के नाम से का फर्जी हस्ताक्षर होता है.

  • जल्दबाजी दिखाना: इसमें इनकम टैक्स एक्ट की धारा 271(1)(c) और धारा 276C का जिक्र होता है और आपको जवाब देने के लिए सिर्फ 72 घंटे का समय दिया जाता है.

  • मैलवेयर इंस्टॉल करवाना: अक्सर देखा जाता है कि ये मैसेज अनजान या हैक किए गए WhatsApp अकाउंट से आते हैं, अमूमन जिनके नाम "सुनील शर्मा," "jankiforex" और "Hotel Oyster" जैसे होते हैं. एक मामले में स्कैमर्स ने एक WhatsApp ग्रुप में फाइल शेयर की थी. इन अटैचमेंट, ITD.zip जैसी फाइल्स में टैक्स से जुड़े दस्तावेज नहीं होते, बल्कि इसमें मैलवेयर या आपके डिवाइस को हैक करने वाले सॉफ्टवेयर होते हैं.

  • डिटेक्शन से बचने का तरीका: ज्यादातर मामलों में मेसेजिंग ऍप्स पर भेजी गईं इन फाइल का साइज 2 MB से 35 MB के बीच होता है. फाइल के साइज में बदलाव 'पेलोड रोटेशन' का संकेत देता है; यह एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल स्कैमर्स पारंपरिक मैलवेयर डिटेक्शन से बचने के लिए करते हैं.

  • हमला: Android डिवाइस पर यह ZIP फाइल एक खतरनाक APK इंस्टॉल करती है. Windows यूज़र्स को ITD_Tax_Notice.exe नाम की एक मैलिशियस एग्जीक्यूटेबल फ़ाइल मिलती है. यह मैलवेयर SMS मैसेज और आपके बैंक के OTP को पढ़ कर सकता है, आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है, आपके निजी कॉन्टैक्ट्स की जानकारी इकट्ठा कर सकता है और संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए आपको नकली बैंकिंग स्क्रीन दिखा सकता है.

खतरे की घंटी

  • SMS, ईमेल और WhatsApp पर फर्जी रिफंड मैसेज आना.

  • इनकम टैक्स ई-फाइल पोर्टल्स की हूबहू नकली वेबसाइट होना जिसके अंत में '.gov' की जगह .lol, .xin, .ink and .autos.

  • धोखाधड़ी वाले ई-PAN वेरिफिकेशन ईमेल का आना जो दिखने में सही न लगे.

  • ज्यादा या जल्दी रिफंड का वादा करने वाले फर्जी टैक्स कंसल्टेंट और रिफंड एजेंट.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या करें ?

  • अंजान फाइल डाउनलोड ना करें: आपके व्हाट्सप्प पर आईं किसी भी तरह की अंजान फाइल या APK फाइल डाउनलोड ना करें, किसी अंजान SMS लिंक पर भी क्लिक न करें, यह मैलवेयर हो सकता है.

  • आधारिक वेबसाइट का ही सहारा लें: Income Tax Return (ITR) फाइल करने के लिए Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट (incometax.gov.in) का ही इस्तेमाल करें, जिसका लिंक यहां हैं. लुभावने ऑफर, जल्दी या ज्यादा रिटर्न देने वाली वेबसाइट से बचें.

  • तुरंत एक्शन लें: अगर आपने गलती से कोई संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया है या कोई फाइल डाउनलोड कर ली है, तो तुरंत अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट कर दे. अपने डिवाइस में मौजूद सभी बैंकिंग पासवर्ड बदल दें, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट करें और पूरा मैलवेयर स्कैन करें.

  • रिपोर्ट करें: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) की मदद से इस घटना को तुरंत हाईलाइट करें या उनकी हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें. आप अपने लोकल पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पक्का करें कि आप जांच में मदद के लिए जरुरी सबूत इकट्ठा करें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(इनपुट्स - CloudSEK)

(द क्विंट की स्कैमगार्ड पहल का उद्देश्य उभरते डिजिटल घोटालों के बारे में जानकारी देना है, ताकि आप सूचित और सतर्क रहें. अगर आप कभी ठगे गए हैं या आपने किसी घोटाले को सफलतापूर्वक नाकाम किया है, तो हमें अपनी कहानी बताएं. हमसे +919540511818 पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करें या हमें myreport@thequint.com पर ईमेल करें. आप Google फॉर्म भी भर सकते हैं और अपनी कहानी को आगे बढ़ाने में हमारी मदद कर सकते हैं. )

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×