ADVERTISEMENTREMOVE AD

FACT CHECK: हरियाणा हिंसा से जोड़कर लखनऊ में बनी एक शॉर्ट फिल्म का वीडियो वायरल

Fact Check: वीडियो के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विपिन पांडे ने हमें बताया कि ये वीडियो उनकी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान बनाया गया था.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स जमीन पर घायल पड़ा दिख रहा है. वीडियो में पुलिस की वर्दी में एक शख्स के अलावा और दूसरे लोग भी मौजूद हैं जो जमीन पर पड़े शख्स को प्रताड़ित करते हुए दिख रहे हैं.

क्या है दावा?: वीडियो शेयर कर कई यूजर्स ने दावा किया है कि ये वीडियो हरियाणा (Haryana) के मेवात का है जहां एक मुस्लिम लड़के को पीटा गया.

मेवात में 31 जुलाई को एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्विंट की WhatsApp टिपलाइन पर भी इस दावे से जुड़ी कई क्वेरी आई हैं.

(ऐसे और भी पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

सच क्या है?: वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं है, न ही इसका हरियाणा में हुई हिंसा से कोई संबंध है. ये क्लिप 'दोस्ती की सजा' नाम की एक शॉर्ट फिल्म से ली गई है. लखनऊ के रहने वाले विपिन पांडे ने इस शॉर्ट फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?: वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर, उस पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर...

  • हमें फेसबुक पर एक वीडियो मिला, जिसे विपिन पांडे ने शेयर किया था.

  • ये वीडियो हरियाणा में हिंसा भड़कने से 3 दिन पहले यानी 28 जुलाई को पब्लिश किया गया था.

  • विपिन पांडे ने अपनी पोस्ट पर कमेंट किया था कि ये वीडियो ''शूटिंग के दौरान बनाया गया था, कृपया गलत कमेंट न करें''.

  • वीडियो के कैप्शन में यूट्यूब लिंक के साथ लिखा गया था, ''वीडियो जल्द ही आ रहा है. कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को सपोर्ट करें''

  • इस यूट्यूब लिंक पर क्लिक करने पर हमने पाया कि ये वायरल क्लिप 28 जुलाई को अपलोड की गई थी.

दोनों वीडियो में वही लोग दिख रहे हैं.

  • हमें इस चैनल पर 'दोस्ती की सजा' नाम की एक शॉर्ट फिल्म मिली, जिसमें वायरल वीडियो में दिखने वाले लोग दिख रहे हैं.

  • फिल्म में बताया गया था कि ये ''सत्य घटनाओं से प्रेरित'' फिल्म है, जिसे विपिन पांडे ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • हमने विपिन पांडे से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि ये शॉर्ट फिल्म उन्होंने ही बनाई है. और वीडियो में जो शख्स जमीन पर पड़ा दिख रहा है वो भी वही हैं.

  • उन्होंने कहा, ''ये मेरा वीडियो है जो शूटिंग के दौरान का है. मैं अपना काम करने के साथ-साथ फिल्में भी शूट करता हूं.''

  • ये वीडियो लखनऊ में विपिन के घर के पास एक गली में फिल्माया गया था. उन्होंने कहा, ''यहां रहने वाले हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ काम करते हैं और शूटिंग के दौरान सहयोग करते हैं. ये गलत है कि इसे गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.''

निष्कर्ष: साफ है कि लखनऊ में एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान बनाए गए वीडियो को हरियाणा हिंसा से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×