ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या अरुण जेटली के निधन के बाद स्कूल-ऑफिस में छुट्टी थी?

ये मैसेज फेसबुक, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुआ.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

ये है दावा

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार 25 अगस्त को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ. सोशल मीडिया पर इसके पहले एक मैसेज खूब वायरल हुआ. इसके मुताबिक, सरकारी आदेश है कि दफ्तर, स्कूल और बाकी संस्थान सोमवार, मतलब 26 अगस्त को बंद रहेंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि:

भारत सरकार ने घोषणा की है कि सांसद और पूर्व मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद उनके सम्मान में सभी दफ्तर, स्कूल और संस्थान 26/08/2019 को बंद रहेंगे. 

ये मैसेज फेसबुक, ट्वि‍टर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुआ.

बीजेपी के सीनियर नेता अरुण जेटली का निधन 66 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में हुआ था. वो 9 अगस्त को हॉस्पीटल में भर्ती हुए थे. हॉस्पीटल के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनका निधन 24 अगस्त को 12:07 PM पर हुआ था.

हकीकत क्या है?

छुट्टी का ये वायरल हुआ मैसेज गलत है. भारत सरकार ने ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया.

हमें क्या मिला?

केंद्र सरकार की वेबसाइट पर ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया था, जिसमें स्कूल, दफ्तर और अन्‍य संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया हो. कोई भी स्कूल, दफ्तर बंद होने की रिपोर्ट नहीं आई हैं.

पोस्ट में अरुण जेटली की अंग्रेजी में गलत स्पेलिंग “Arjun Jaitley” भी लिखी गई थी, जो इसकी सच्चाई पर पहले ही बड़ा संदेह पैदा करती है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×