ADVERTISEMENTREMOVE AD

एंबुलेंस से गिरते स्ट्रेचर पर लेटे मरीज के वायरल वीडियो का सच

वीडियो को उत्तरप्रदेश का बताकर राज्य सरकार की आलोचना की जा रही है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एम्बुलेंस में से स्ट्रेचर समेत एक मरीज गिरता दिख रहा है. वीडियो को उत्तरप्रदेश का बताकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर कर उत्तरप्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें ऐसी कई खामियां दिखीं, जिनसे शक हुआ कि ये AI से बना हो सकता है.

  • वीडियो में स्ट्रेचर झटके से एंबुलेंस से बाहर आता दिख रहा है. जबकि एंबुलेंस के अंदर कोई शख्स मौजूद नहीं दिख रहा. आमतौर पर इस जगह पर मेडिकल स्टाफ या परिजन मौजूद होते हैं.

  • वीडियो को यमुना एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है, जो कि एक व्यस्त हाईवे है. लेकिन, हाईवे के जिस तरङ स्ट्रेचर चलता दिख रहा है वहां कोई अन्य वाहन नहीं है. यहां से भी वीडियो के असली होने पर सवाल खड़े होते हैं.

  • हाईवे पर दिख रहे एक बोर्ड को गौर से देखा तो उसपर हमें न कोई टेक्स्ट दिखा न कोई तस्वीर. जूम करने पर ये बोर्ड बिल्कुल बिखरा हुआ दिख रहा है, जैसे कि ग्राफिक्स की कोई गड़बड़ी हो.

  • हमने AI पहचानने वाले ऑनलाइन टूल Hive Moderation पर वीडियो को चेक किया. इस टूल के मुताबिक, वीडियो के AI से बने होने की संभावना 91% है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : AI से बने वीडियो को सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×