ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या प्रियंका ने मंगलसूत्र की जगह पहना क्रॉस? वायरल पोस्ट का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है प्रियंका गांधी की गले में क्रॉस पहने फोटो

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दावा

क्रॉस पहने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक फोटो फेसबुक पर काफी वायरल हो रही है.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जनेऊधारी दत्तात्रेय ब्राह्मण की जनेऊधारी बहन के गले मे मंगलसूत्र की जगह क्रॉस लटका हुआ है. और बोलती है मैं गंगा की बेटी हूं.' इस पोस्ट में गांधी परिवार को फर्जी भी कहा गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस फोटो को 'Modi Government' नाम के फेसबुक पेज ने पोस्ट किया है और तब से लेकर अब तक इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई बार शेयर किया जा चुका है.

कई लोगों ने फेसबुक पर इस फोटो को एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया है.

सच या झूठ?

क्विंट ने रिवर्स इमेज सर्च कर जब फोटो के बारे में पता लगाया तो सामने आया कि ये फोटो 17 फरवरी 2017 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को सपोर्ट देने के लिए आयोजित रैली में खींची गई थी.

Getty Images के लिए इस फोटो को संजय कनौजिया ने खींचा था.

इस फोटो में प्रियंका गांधी एक पेंडेंट पहने नजर आ रही हैं. फेसबुक पर शेयर हो रही फोटो में फोटोशॉप के जरिए इस पेंडेंट को क्रॉस बना दिया गया है.

इसलिए, ये एक फर्जी पोस्ट है, जिसमें सांप्रदायिकता को बढ़ाने के लिए पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×