ADVERTISEMENTREMOVE AD

हाथरस केस प्रोटेस्ट से जोड़कर शेयर की जा रही श्रीलंका की एक तस्वीर

सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर की जा रही एक तस्वीर

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक महिला की तस्वीर शेयर की जा रही है, जो साड़ी के तौर पर मेटल शीट पहने हुए है, जिसके आसपास कंटीले तार लपेटे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह महिला हाथरस में एक दलित लड़की के कथित रेप और हत्या के मामले पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

हालांकि हमने पाया है कि इस तस्वीर का हाथरस केस प्रोटेस्ट से कोई लेना-देना नहीं है. यह तस्वीर श्रीलंका में खींची गई थी और इसमें दिख रही महिला कोलंबो-बेस्ड विजुअल आर्टिस्ट Janani Cooray हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

सोशल मीडिया पर महिला आर्टिस्ट की तस्वीर को इस तरह के दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

हमें क्या पता चला?

एक रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें साल 2015 की एक श्रीलंकाई ब्लॉग पोस्ट मिली, जिसमें यही तस्वीर इस्तेमाल की गई थी.

इसके बाद हमने गूगल पर 'metal dress with barbed wire Sri Lanka' सर्च किया और हमें ''Janani Cooray Art'' नाम का एक फेसबुक पेज मिला. वहां ऐसी कई तस्वीरें दिखीं.

इसके बाद हमें पता चला कि Janani Cooray कोलंबो बेस्ड विजुअल आर्टिस्ट हैं. उनकी वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने साल 2015 में कोलंबो में इस आर्ट का प्रदर्शन किया था.

ऐसे में साफ है कि श्रीलंका की एक तस्वीर को गलत दावे के साथ हाथरस केस प्रोटेस्ट से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×