ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तानी झंडे के साथ पॉप सिंगर रिहाना की फोटो वायरल,फेक है दावा

किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने के बाद से ही रिहाना की एडिटेड फोटो वायरल हो रही है

story-hero-img
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पाकिस्तानी झंडे के साथ पॉप सिंगर रिहाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किए गए रिहाना के ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही ये फोटो वायरल हुई.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

फोटो फेसबुक के साथ ट्विटर पर भी शेयर की जा रही है. भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभिषेक ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर की. रिपोर्ट लिखे जाने तक फोटो को 1300 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया

वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें आईसीसी के जुलाई 2019 के एक ट्वीट में यही फोटो मिली.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दोनों फोटोज को मिलाने पर साफ हो रहा है कि वेस्टइंडीज का झंडा हटाकर पाकिस्तान का झंडा लगाने के लिए फोटो एडिट की गई है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

आईसीसी के ट्वीट से क्लू लेकर गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से हमें इंडियन एक्सप्रेस की 2 जुलाई, 2019 की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में यही फोटो है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉप सिंगर रिहाना ने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम को सपोर्ट किया था.

मतलब साफ है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को चीयर करती रिहाना की फोटो को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. असली फोटो में वे पाकिस्तान नहीं वेस्टइंडीज का झंडा हाथ में लिए हुए हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×