ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिलीप कुमार को खाना खिलाती सायरा बानो का ये वीडियो हाल का नहीं, 8 साल पुराना है

Dilip Kumar का ये वीडियो पुराना है. इसे उनके करीबी फैसल फारूकी ने 2013 में शेयर किया था.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिलीप कुमार के निधन से पहले का आखिरी वीडियो है. वीडियो में सायरा बानो उन्हें खाना खिलाते नजर आ रही हैं.

हालांकि, हमने पाया कि ये वीडियो 2013 का है. जब दिलीप कुमार को मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 7 जुलाई दिन बुधवार को निधन हो गया. 98 साल के दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये अस्पताल से दिलीप कुमार का आखिरी वीडियो है. जिसमें उनकी पत्नी सायरा बानो को उन्हें खाना खिलाते देखा जा सकता है.

आर्टिकल लिखे जाने तक वीडियो को करीब 27000 बार देखा जा चुका है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है. इनके आर्काइव आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल में हमने क्या पाया

वीडियो वेरिफिकेशन टूल InVID का इस्तेमाल करके हमने वीडियो को कई कीफ्रेम में बांटा और मिले हुए कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करके देखा. हमें Indian Express पर 24 सितंबर 2013 को पब्लिश एक स्टोरी मिली. इसकी हेडलाइन है'Dilip Kumar likely to be discharged in two days' यानी दिलीप कुमार की 2 दिन में हो सकती है अस्पताल से छुट्टी.

PTI के मुताबिक, दिलीप कुमार को दिल से जुड़ी समस्या की वजह से 15 सितंबर 2013 को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

यहां से मिली जानकारी के बाद हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च करके देखा. हमें 'MouthShut.com' नाम के चैनल पर 22 सितंबर 2013 को अपलोड किया गया यही वीडियो मिला. ये चैनल दिलीप कुमार के करीबी फैसल फारूकी का है.

हमें उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी यही वीडियो मिला. इसे 22 सितंबर 2013 को को ट्वीट किया गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मतलब साफ है कि दिलीप कुमार का करीब 8 साल पुराना वीडियो इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये उनका आखिरी वीडियो है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×