दावा
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच, सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है. मैसेज में दावा किया गया है कि सरकार COVID-19 वायरस को खत्म करने के लिए हवा में 'दवाई' छिड़कने का प्लान कर रही है.
(कोरोनावायरस की पूरी कवरेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इस मैसेज को कई राज्यों में शेयर किया जा रहा है और ये बात उनके संबंधित नगर निगमों की तरफ से कही जा रही है.
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बेंगलुरु के लोगों को संबोधित करते हुए ये मैसेज शेयर किया. फेसबुक पर एक ऐसे ही पोस्ट में BBMP, ग्रेटर बैंगलोर मेट्रोपॉलिटिन की एडमिनिस्ट्रेटिव बॉडी, को क्रेडिट दिया गया.
ऐसे ही कई मैसेज अलग-अलग राज्यों को लेकर शेयर किए गए.
क्या है सच?
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा झूठा है.अलग-अलग राज्य सरकारों ने इस अफवाह को लेकर सफाई जारी की है. कर्नाटक में सूचना और पब्लिक रिलेशंस विभाग ने सफाई जारी किया और कहा, 'इस तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है.'
इसके अलावा, वायरल मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए, BBMP के मेयर एम गौतम कुमार ने दोहराया कि इस तरह के किसी भी आदेश को एडमिनिस्ट्रेटिव बॉडी द्वारा पारित नहीं किया गया है.
दिल्ली सरकार ने भी इस बात को 'फेक' बताया है. क्विंट की वेबकूफ टीम ने इसपर सफाई के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से कॉन्टैक्ट करने की भी कोशिश की. मंत्रालय की तरफ से जवाब आने के बाद इस स्टोरी को अपडेट किया जाएगा. लेकिन राज्य सरकारों की सफाई के बाद ये साफ हो गया है कि इस मैसेज में कोई सच्चाई नहीं है.
