ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस ने एडिटेड फोटो ट्वीट करके साधा मोदी सरकार पर निशाना

ट्वीट 1 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दावा

15 मार्च को कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्रक की फोटो ट्वीट की गई. ट्रक के पीछे एक साइनबोर्ड लगा था, जो दूसरी गाड़ियों को हॉर्न न बजाने की चेतावनी दे रहा था, क्योंकि 'मोदी सरकार सो रही है'. इस ट्वीट में हैशटैग #WorldSleepDay भी लिखा था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

"कृपया हॉर्न न बजाये मोदी सरकार सो रही है", ट्रक के बंपर पर लिखा था ये मैसेज.

आर्टिकल लिखे जाने तक ये ट्वीट 1 हजार से ज्‍यादा बार शेयर किया जा चुका था.

सच या झूठ?

दरअसल, कांग्रेस ने एडिटेड फोटो ट्वीट किया था. मोहम्मद जुबैर नाम के एक ट्विटर यूजर ने भी इस बात पर सवाल उठाया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

जब इस एडिटेड और असल फोटो की तुलना की गई, तो पाया गया कि साइनबोर्ड को डिजिटली जोड़ा गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इससे पहले कौन कर चुका है ये फोटो ट्वीट?


मोहम्मद जुबैर ने असल फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि लेखिका मधु किश्वर ने 20 फरवरी को इसी एडिटेड फोटो को शेयर किया था.

ऐसे ही, आईपीएस अफसर संजीव भट्ट ने भी 22 फरवरी को इसी इमेज को ट्विटर पर शेयर किया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ट्विटर पर किश्वर और भट्ट को फोटोशॉप इमेज शेयर करने पर लोगों ने सच्चाई से रूबरू कराया, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने ट्वीट नहीं हटाए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस स्टोरी का सच पहले Times Fact Check और The Print के HoaXposed सामने लाये थे.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×