धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो चुका है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की प्रदर्शनकारियों के बीच अपनी जींस (पैंट) के बटन खोल कर खड़ी नजर आ रही है.
दावा: सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जंतर-मंतर पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी का बताकर शेयर किया जा रहा है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही तस्वीर एक X पोस्ट पर मिली जिसमें Bellyjellies2.0 नाम का वॉटरमार्क लगा हुआ था.
यहां से अंदाजा लेकर हमने Bellyjellies2.0 नाम का सोशल मीडिया कॉउंट चेक किया जिसमें हमें विशाल सोनी नाम के युवक का यह सोशल मीडिया अकाउंट मिला जिसका यह यूजरनेम था.
इस अकाउंट पर हमें यह वायरल पोस्ट मिल गई, इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि, "इसका किसी विरोध-प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, इसे बस मेरी एक रचना समझें."
इसके साथ ही हमने देखा कि इस पोस्ट पर AI Info लिखा हुआ था जिससे क्लिक करने पर यह पुष्टि होती है कि इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना है.
यहां से अंदाजा लगाकर हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले Open AI Verify पर चेक किया जहां इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना जताई गई.
निष्कर्ष: AI से बने फोटो को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
