ADVERTISEMENTREMOVE AD

बच्चा चोरी करते बुर्का पहने शख्स का ये वीडियो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है

वीडियो के लंबे वर्जन में इस्तेमाल किए गए डिसक्लेमर में बताया गया है कि ये वीडियो 'मनोरंजन के लिए' बनाया गया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक शख्स की गोद में एक बच्चा दिख रहा है. वहीं दूसरा शख्स बुर्के (Burqa) वाले शख्स को लात मारता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि बुर्के वाला शख्स बच्चे को किडनैप (Kidnap) करने की कोशिश कर रहा था.

स्टोरी लिखते समय तक वीडियो को 96,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

(ऐसे और भी पोस्ट के आर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सच क्या है?: वायरल वीडियो बच्चा चोरी की असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है. वीडियो के लंबे वर्जन में एक डिसक्लेमर इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ये वीडियो ''मनोरंजन के उद्देश्य'' से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?: कीवर्ड सर्च करने पर हमें 'Ankur-Ankit Jatuskarn' नाम के एक पर्सनल ब्लॉग पर इस वीडियो का लंबा वर्जन मिला.

  • वीडियो 25 फरवरी को पोस्ट किया गया था. साथ ही, Ankur-Ankit Jatuskarn और Ankur Jatuskaran को इसके क्रिएशन टीम का हिस्सा बताया गया था.

  • हमने इस वीडियो के कई फ्रेम्स को वायरल वीडियो से कंपेयर करने पर पाया कि दोनों एक ही वीडियो हैं.

  • वीडियो के करीब 21वें सेकेंड पर, एक डिस्क्लेमर दिखता है. इसमें बताया गया है कि वीडियो ''काल्पनिक'' है और ''मनोरंजन के लिए'' बनाया गया है.

ये क्रिएटर बनाते हैं ''प्रैंक वीडियो'': हमने Ankur Jatuskaran की प्रोफाइल चेक की. यहां बायो में लिखा हुआ है कि वो प्रैंक वीडियो बनाता है.

  • हमने Jatuskaran का यूट्यूब चैनल चेक किया और पाया कि यहां इस तरह के कई वीडियो हैं.

  • हमने वायरल वीडियो का एक विजुअल इसी चैनल पर 16 मार्च को अपलोड किए गए दूसरे वीडियो से मिलाकर देखा. हमने पाया कि दोनों ही वीडियो में एक ही शख्स दिख रहा है.

  • हमने अंकुर से संपर्क किया है. प्रतिक्रिया आते ही स्टोरी अपडेट की जाएगी.

निष्कर्ष: स्क्रिप्टेड वीडियो शेयर कर ये गलत दावा किया जा रहा है कि एक बुर्का पहने शख्स बच्चे को किडनैप कर रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×