ADVERTISEMENTREMOVE AD

Gujarat में BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई का बता पश्चिम बंगाल का पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जिसमें BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होते दिख रही है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों के बीच मारपीट होते देखी जा सकती है.

क्या है दावा?: वीडियो को गुजरात (Gujarat) के मोरबी का बताकर शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि मोरबी में चुनाव प्रचार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोगों की जनता की पिटाई कर दी.

(वीडियो को फेसबुक और ट्विटर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने शेयर किया है. इनमें से कुछ के आर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सच क्या है? : वायरल वीडियो गुजरात का नहीं हैं. वीडियो में दिख रही घटना पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की है. जहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) वर्कर्स के बीच झगड़ा हुआ था.

हमने सच का पता कैसे लगाया? : वीडियो ध्यान से देखने पर हमें बंगाली में कुछ नारे सुनाई दिए और बीजेपी के झंडे भी दिखे. हमने इसे ही क्लू की तरह इस्तेमाल कर कीवर्ड सर्च किया. तो हमें कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं.

  • ETV Bharat पर 6 अगस्त को पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के चिनसुराह नाम की जगह में हुई थी.

  • रिपोर्ट में इसी वीडियो का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किया गया था.

  • आर्टिकल के मुताबिक, चिनसुराह से TMC विधायक असित मजूमदार पर BJP ने आरोप लगाया था कि BJP की रैली में मजूमदार और TMC वर्कर्स ने उनके वर्कर्स के साथ मारपीट की.

  • असित मजूमदार ने भी बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी रोककर उन्हें मारने की कोशिश की गई थी.

  • इसके अलावा, Times of India पर भी इस घटना पर रिपोर्ट पब्लिश की गई थी.

  • ETV Bharat के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर भी इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट थी, जिसमें वायरल वीडियो के साथ मजूमदार की बाइट भी देखी जा सकती है.

  • ETV Bharat के वीडियो और वायरल वीडियो की तुलना नीचे देखी जा सकती है.

ये वीडियो इसके पहले बिहार के नाम पर भी वायरल हो चुका है. जिसका फैक्ट चेक क्विंट की वेबकूफ टीम ने पहले भी किया है. इसे आप यहां पढ़ सकते हैं.

निष्कर्ष: वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का है जिसे आगामी गुजरात चुनाव से पहले गुजरात का बताकर झूठे दावे से शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×