ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या कर्नाटक BJP ने सिंधिया को दी थी ‘गाली’? दावे की असलियत जानिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये ट्वीट

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 मार्च को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

राजनीति में हुए इस बड़े उथल-पुथल के बीच, 'बीजेपी कर्नाटक' के पैरोडी हैंडल से किया गया एक वायरल होने लग गया. दावा किया गया कि ये ट्वीट बीजेपी कर्नाटक के ओरिजनल हैंडल से किया गया था, जिसमें सिंधिया को 'कुत्ता' कहा गया था.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे को रीट्वीट करते हुए ट्वीट में लिखा था, 'होली के इस शुभ अवसर पर, हमने अभी एक नया कुत्ता खरीदा है.'

फेसबुक पर कई यूजर्स ने इस ट्वीट को ये कहते हुए शेयर किया कि इसे बीजेपी कर्नाटक के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया था.

सच या झूठ?

सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा झूठा है.

ये ट्वीट बीजेपी कर्नाटक के पैरोडी अकाउंट से किया गया. इस फेक ट्विटर हैंडल के 1,500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कई लोगों ने इसे पार्टी का असली ट्विटर हैंडल इसलिए समझ लिया, क्योंकि ये बीजेपी कर्नाटक यूजरनेम इस्तेमाल करता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि इस अकाउंट पर वेरिफिकेशन का ब्लू टिक मार्क नहीं है.

क्या है सच्चाई?

अगर कोई इस ट्विटर हैंडल का बायो चेक करेगा, तो देखेगा कि इसके बायो में 'बीजेपी कर्नाटक का पैरोडी अकाउंट' लिखा है. वहीं, हेडर में पीएम मोदी के कैरिकेचर की फोटो लगी है.

ट्विटर हैंडल को खुद को पैरोडी अकाउंट बताने के अलावा, दोनों के ट्विटर हैंडल के नाम में सिर्फ एक अक्षर का फर्क है. बीजेपी कर्नाटक के पैरोडी अकाउंट का नाम BJP4Karnatakaa है, वहीं असली अकाउंट का हैंडल BJP4Karnataka नाम से है.

साफ है कि एक पैरोडी अकाउंट के ट्वीट का इस्तेमाल ये दिखाने के लिए किया गया कि कर्नाटक यूनिट ने पार्टी के नए सदस्य का अपमान किया.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×