ADVERTISEMENTREMOVE AD

कर्नाटक नहीं तेलंगाना का है BJP की प्रचार गाड़ी में तोड़-फोड़ करने का ये वीडियो

वीडियो तेलंगाना के मुनुगोड़े में हुए बायपोल इलेक्शन से पहले चुनाव प्रचार के समय का है और नवंबर 2022 का है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

कर्नाटक (Karnataka) में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पोस्टर लगी एक प्रचार गाड़ी पर कुछ लोग हमला करते देखे जा सकते हैं.

क्या है दावा?: वीडियो को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. दावे में लिखा जा रहा है, ''इलेक्शन: कर्नाटक BJP की विजय यात्रा को घर छोड़ने जाती जनता इसे कहते हैं विदाई".

(वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी दावे से शेयर किया है. इनमें से कुछ के आर्काइव आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सच क्या है?: वायरल वीडियो न तो हाल का है और न ही कर्नाटक का.

  • वीडियो तेलंगाना के मुनुगोड़े में हुए बायपोल इलेक्शन से पहले चुनाव प्रचार के समय का है और नवंबर 2022 का है.

  • तब तेलंगाना में कथित रूप से तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और BJP के समर्थकों बीच झड़प हुई थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया?: वायरल वीडियो में जिस गाड़ी में तोड़फोड़ करते लोग दिख रहे हैं, उसमे बीजेपी के झंडे दिख रहे हैं. यहां से क्लू लेकर हमने गूगल पर जरूरी कीवर्ड डालकर सर्च किया.

  • हमें Amar Ujala पर 1 नवंबर 2022 को पब्लिश एक रिपोर्ट मिली. जिसमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किया गया था.

  • रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तेलंगाना में मुनुगोड़े के नालगोंडा इलाके में हुई थी. जहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई थी.

इस रिपोर्ट में ANI का एक ट्वीट भी इस्तेमाल किया गया था, जिसमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते विजुअल देखे जा सकते हैं.

घटना से जुड़ी और भी है रिपोर्ट्स: फिर से कीवर्ड सर्च करने पर, हमें India Today, CNN-News 18 और Times Now के यूट्यूब चैनल पर मुनुगोड़े की इसी घटना से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट्स मिलीं.

  • इन सबमें इसी घटना के अलग एंगल से बनाए गए वीडियो इस्तेमाल किए गए थे.

  • वायरल वीडियो और Times Now की वीडियो रिपोर्ट के एक विजुअल के बीच तुलना करने पर दोनों में समानता आप नीचे देख सकते हैं.

निष्कर्ष: साफ है कि तेलंगाना का पुराना वीडियो आगामी कर्नाटक चुनाव से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×