ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार के शिक्षा मंत्री ने नहीं कहा 'लड़कियों को शिक्षा की क्या जरूरत?'

बिहार शिक्षा मंत्री ने 'एजिटेशन' शब्द इस्तेमाल किया, सोशल मीडिया पर इसे एजुकेशन बताकर गलत दावा किया जा रहा है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी का एक वीडियो वायरल है. वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'लड़कियों को शिक्षा की क्या जरूरत?'

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया. यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : नहीं, बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अपने बयान में ये नहीं कहा कि 'लड़कियों को शिक्षा की क्या जरूरत'. इस बयान में मिथिलेश लड़कियों के प्रदर्शन करने पर सवाल उठा रहे हैं. बयान में उन्होंने एजिटेशन शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे सोशल मीडिया पर एजुकेशन बताकर बयान को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने सबसे पहले तेजस्वी यादव की तरफ से शेयर किए गए वीडियो को सुना. वीडियो सुनने पर स्पष्ट हो रहा है कि ये एक बयान का अधूरा हिस्सा है. पर इस अधूरे हिस्से में भी शिक्षा मंत्री ने वो बात नहीं कही जिसका दावा किया जा रहा है. इस क्लिप में वो कहते दिख रहे हैं ''जरूरत क्या है एजिटेशन की? और उन बेटियों को क्या जरूरत है सड़क पर आने की जब नारी शक्ति वंदन के लिए मोदी जी खड़े हैं?''

हमें न्यूज नेशन चैनल के फेसबुक पेज पर मिथिलेश तिवारी का ये पूरा वीडियो मिला. इसमें वो BPSC परीक्षा को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

3:45 मिनट पर शिक्षा मंत्री से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सवाल पूछा जाता है, तो जवाब में वो कहते हैं कि ''मैं लाठीचार्ज के समर्थन में नहीं रहता.''

इसके बाद पत्रकारों की तरफ से सवाल किया जाता है कि छात्राओं पर भी लाठीचार्ज किया है. सवाल में आगे कहा जाता है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने लड़कियों पर लाठीचार्ज किया. इसके जवाब में 3:52 मिनट पर शिक्षा मंत्री जवाब देते हैं.

मेरा कहना ये है, जरूरत क्या है एजिटेशन की? हमारे घर की बेटियां हमारी शक्ति हैं, हमारी समृद्धि का आधार हैं. और उन बेटियों को क्या जरूरत है सड़क पर आने की? जब नारी शक्ति वंदन के लिए मोदी जी खड़े हैं.
मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार
ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान इस गलत दावे से वायरल है कि उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षा की क्या जरूरत है ?

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×