एक प्लेन को ओन-ग्राउंड वेपन सिस्टम से मार गिराए जाने का एक वीडियो शेयर किया गया जिसके बारे में बताया गया कि विवादित नागोर्नो-कारबाख क्षेत्र (Nagorno-Karabakh Region) में अर्मेनियन डिफेंस (Armenian Defense) ने एक अजरबैजान (Azerbaijani) MiG-25 को मार गिराया है.
उस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और यहां तक कि हिंदी समाचार चैनल पर भी प्रसारित किया गया, टीवी 9 भारतवर्ष ने वायरल वीडियो पर एक बुलेटिन चलाया, जिसमें वीडियो को इंसिडेंट का ‘एक्सक्लूसिव फूटेज’ बताया गया. लेकिन जब टीम वेबकूफ ने वीडियो की जांच की, तो हमें पता चला कि विज्युअल वास्तव में वीडियो गेम ARMA 3 में एक लड़ाकू जेट के पुराने सिमुलेशन से है
हमने विजुअल वेरिफाई करने के लिए ये किया
हमने यांडेक्स सर्च इंजिन का इस्तेमाल करके रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें Phalanx CIWS Shoots Down Tomahawk Cruise Missile कैप्शन के साथ अपलोड किया गया एक यूट्यूब वीडियो मिला, यहां से एक क्यू लेते हुए, हमने गूगल पर एक कीवर्ड सर्च किया और हमें यूट्यूब पर उसी तरह के विज्युअल मिले, जिसमें ये सजेस्ट किया गया था कि वीडियो ARMA 3 गेम से एक सिमुलेशन था
यूट्यूब पर वीडियो स्क्रॉल करते हुए, हमें ओरिजिनल वीडियो मिला, जिसे 2020 में एक जापानी चैनल ने अपलोड किया था. और इस तरह से हम जानते हैं कि ये वीडियो एक वीडियो गेम सिमुलेशन था. आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच चल रहे संघर्ष का नहीं था, जिसके बारे में न्यूज आउटलेट रिपोर्ट कर रहे थे.
तो अगली बार जब भी आप किसी भी पोस्ट, तस्वीर, मैसेज या वीडियो देखें, जिसे आप हमसे वेरिफाई करना चाहते हैं, तो उसे हमें webqoof@thequint.com पर भेजें या 9643651818 पर हमें WhatsApp करें, और हम इसे आपके लिए वेरिफाई करेंगे. तब तक, क्विंट हिंदी को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें और WebQoof न बनें