ADVERTISEMENTREMOVE AD

थप्पड़ मारते अर्जुन कपूर का पुराना प्रैंक वीडियो असली घटना का बता वायरल

ये वीडियो इंटरनेट पर 2016 से है. वीडियो तब का है जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'की एंड का' का प्रमोशन कर रहे थे.

Published: 
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वो एक रेडियो जॉकी (आरजे) को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं. वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान आरजे को थप्पड़ मारा.

कई यूजर्स ने आरजे पर कटाक्ष किया है कि अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स की फिल्मों का प्रमोशन करते हैं और इसीलिए बदले में उन्हें थप्पड़ मिलता है.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

हालांकि, हमने पाया कि वायरल वीडियो 2016 से इंटरनेट पर मौजूद है. Mirchi Plus के ऑफिशियल चैनल पर इस वीडियो का लंबा वर्जन उपलब्ध है. जहां से पता चलता है कि ये अप्रैल फूल डे प्रैंक था. अर्जुन कपूर की 'की एंड का' 1 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई थी और वो इस दौरान स्टूडियो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे.

दावा

दावा किया गया कि एक्टर ने रेडियो मिर्ची के स्टूडियो में अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान आरजे को थप्पड़ मारा था. वीडियो शेयर कर दावे में एक यूजर ने लिखा, "और बुलाओ इन को इनका ही प्रोमोशन करते हो और इनसे ही थप्पड़ खाते हो यही औकात रह गयी हैं तुम्हारी अब।"

ऐसे ही दूसरे पोस्ट के आर्काइव आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया

हमने यूट्यूब पर "Arjun Kapoor slaps RJ" कीवर्ड का इस्तेमाल कर सर्च किया. हमें Mirchi Plus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला. इसका टाइटल था, 'REVEALED|Why did Arjun Kapoor Slap Mirchi RJ Arpit?'(अनुवाद- खुलासा। अर्जुन कपूर ने मिर्ची आरजे अर्पित को क्यों मारा थप्पड़?)

वीडियो को 29 मार्च 2016 को अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' की रिलीज से पहले अपलोड किया गया था.

हमने पाया कि वीडियो का वो हिस्सा जिसमें बताया गया है कि 'आगे क्या होगा', वो वायरल वीडियो में गायब है. इस हिस्से में आरजे को हंसते हुए देखा जा सकता है. आगे आरजे कहते दिख रहे हैं "हैप्पी अप्रैल फूल डे. 'की एंड का' 1 अप्रैल को रिलीज हो रही है. अर्जुन कपूर, क्या आप कुछ कहना चाहते हैं?"

इस पर अर्जुन कपूर कहते हैं, ''डोन्ट ट्राय दिस एट होम''. इसके बाद, दोनों ही इस प्रैंक के बारे में हंसते हुए बात करते देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मतलब साफ है कि एक पुराने प्रैंक वीडियो का छोटा हिस्सा गलत दावे से शेयर किया जा रहा है और अर्जुन कपूर और आरजे अर्पित पर निशाना साधा जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×