ADVERTISEMENTREMOVE AD

मणिपुर और लोकतंत्र पर बोलते अमित शाह का वायरल वीडियो एडिटेड है

गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर यह वायरल क्लिप गलत संदर्भ में पेश की गई है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता हैं, "हमें मणिपुर की चिंता नहीं है, हमें चुनाव की चिंता है, हमें डेमोक्रेसी की चिंता नहीं है, हमें चुनाव की चिंता है, हमारी पार्टी के कोई सिद्धांत नहीं है, हम केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीती में हैं."

इस पोस्ट को अमित शाह का बयान बताकर दावा किया जा रहा है कि, "कभी कभी गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से सच निकल जाता है."

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर यह वायरल क्लिप गलत संदर्भ में पेश की गई है.

  • गृह मंत्री अमित शाह ने यह बातें विपक्ष के लिए कही थी जब वह 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023' पर लोक सभा में अपनी बात रख रहे थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें संसद टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया यह वीडियो मिला.

  • इस वीडियो का बैकग्राउंड वायरल क्लिप से मेल खा रहा था; इसमें अमित शाह संसद में बोल रहे थे और उनके बगल में बैठे सांसद भी वही लग रहे थे जो वायरल वीडियो में नजर आ रहे थे.

  • पूरे वीडियो में 12:10 मिनट पर सुना जा सकता है कि अमित शाह विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहते हैं, "जैसे ही गठबंधन टूटने वाला बिल आया मणिपुर भी याद नहीं आया, डेमोक्रेसी भी याद नहीं आई, दंगे भी याद नहीं आए, सब इकठ्ठा होकर देखो सामने बैठे हैं हुए 130 करोड़ की जनता को बताते हैं, हमें मणिपुर की चिंता नहीं है. हमें चुनाव की चिंता है, हमें डेमोक्रेसी की चिंता नहीं है, हमें चुनाव की चिंता है, हमारी पार्टी के कोई सिद्धांत नहीं है, हम केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीती में हैं. अगर यह नहीं है तो बताइए बाहर जाकर जनता को सारे बिल में क्यों एब्सेंट रहे."

हमारी सर्च में हमें दैनिक जागरण की 03 अगस्त 2023 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे. इस रिपोर्ट के हेडलाइन में लिखा था, "दिल्ली की सेवाओं से जुड़ा विधेयक लोकसभा से पास, विपक्षी गठबंधन पर अमित शाह का हमला."

इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें PIB की वेबसाइट पर गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई अमित शाह के इस भाषण की पूरी ट्रांसक्रिप्ट मिली, हमने देखा इसमें लिखा था कि, "विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए, श्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को न तो लोकतंत्र की परवाह है, और न ही देश और उसके लोगों की; पूरा विपक्ष यहां केवल अपने गठबंधन को बचाने के लिए इकट्ठा हुआ है."

निष्कर्ष: अमित शाह के एडिटेड वीडियो को इन भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी को सिर्फ चुनाव जीतने के लिए राजनीती करने वाली बताया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×