ADVERTISEMENTREMOVE AD

एयर इंडिया के पायलट दीपक साठे के नाम से वायरल हो रहा दूसरा वीडियो

वायरल वीडियो में एयर इंडिया के मृत पायलट दीपक साठे के होने का दावा गलत 

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

वीडियो एडिटर: विशाल कुमार

हिंदी गाना गाते हुए एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है... दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एयर इंडिया के पायलट दीपक साठे का है, पायलट साठे ने 7 अगस्त को अपनी जान गंवा दी थी. दुबई से कोझिकोड आ रहे जिस विमान को वो उड़ा रहे थे वो रनवे से फिसल गया और 35 फीट की घाटी में जा गिरा.

वायरल वीडियो में मृत पायलट दीपक साठे के होने का दावा किया गया है. इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर बड़े पैमाने पर कैप्टन साठे से लिंक करके शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर एक दावे में लिखा गया है: 'एनुअल डे सेलिब्रेशन' में कैप्टन दीपक साठे गाते हुए". वीडियो के दूसरे कैप्शन में लिखा गया है कि साठे एक "पायलट के फंक्शन" में गा रहे हैं

अब, हमने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया, जिसे कैप्टन साठे की मौत के बाद काफी इमोशनल रिस्पॉन्स मिल रहा था, लेकिन पाया कि ये कैप्टन साठे नहीं हैं, फैक्ट चेक में पता चला कि ये वीडियो रिटायर्ड वाइस एडमिरल का है.

वीडियो में जो शख्स है, वो रिटायर्ड वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा हैं. हम ये कैसे जानते हैं? वो इसलिए, क्योंकि क्विंट ने 2019 में रिटायर्ड वाइस एडमिरल का इंटरव्यू किया था.

अब वायरल हो रहे वीडियो में... उन्हें सोलफुल सॉन्ग 'घर से निकले ही' गाते हुए सुना जा सकता है. ये वीडियो मूल रूप से 2018 में भारतीय नौसेना के 'गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.

असल वीडियो 2018 का है

हालांकि, ये वीडियो अब दुखद दुर्घटना के बाद शेयर किया जा रहा है, जिसमें दोनों पायलटों समेत 18 लोगों की जान चली गई.

अगर कोई ऐसा वीडियो, जानकारी या तस्वीर है जिसे आप वेरिफाई कराना चाहते हैं, तो हमें +91 96436 51818 पर WhatsApp करें या हमें webqoof@thequint.com पर लिखें, तब तक, क्विंट हिंदी को शेयर और सब्सक्राइब करें और वेबकूफ न बनें!

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×