ADVERTISEMENTREMOVE AD

एयर इंडिया फ्लाइट में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां? सच जानिए

फेसबुक और ट्विटर पर किया जा रहा है ये दावा

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया. इसके साथ ही ये दावा भी किया गया कि पैसेंजर्स से टिकट के लिए तीन गुना पैसा लिया गया और उनसे कहा गया था कि एक लाइन में केवल एक सीट पर पैसेंजर बिठाया जाएगा.

हालांकि, हमने पाया कि ये वीडियो एयर इंडिया की फ्लाइट का नहीं, बल्कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट के अंदर का है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

वीडियो में पैसेंजर्स को क्रू से कहते सुना जा सकता है कि उनसे टिकट के लिए 3,000 डॉलर लिए गए और फ्लाइट के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है. वो स्टाफ से सवाल कर रहे हैं कि फ्लाइट में इतने पैसेंजर्स क्यों हैं.

फेसबुक और ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया.

क्विंट को ये सवाल उसकी WhatsApp हेल्पलाइन पर भी मिला.

हमें जांच में क्या मिला?

हमने गूगल पर 'फ्लाइट सोशल डिस्टेंसिंग पैसेंजर्स शिकायत' जैसे कीवर्ड्स डालकर सर्च किया, जिसके बाद हमें ANI का एक आर्टिकल मिला, जिसकी हेडलाइन थी: 'So, coronavirus outside but not inside flight?: Amateur video shows Pakistanis complaining about no social distancing in PIA flight' यानी 'बाहर लेकिन फ्लाइट के अंदर नहीं कोरोना वायरस?: वीडियो में पीआईए फ्लाइट के अंदर पाकिस्तानी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कर रहे शिकायत.'

आर्टिल के मुताबिक, वायरल वीडियो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) फ्लाइट का है.

हमने यूट्यूब पर भी 'PIA फ्लाइट सोशल डिस्टेंसिंग' कीवर्ड्स के साथ सर्च किया. हमें पाकिस्तानी न्यूज चैनल जीएनएन का 26 अप्रैल को अपलोड किया एक बुलेटिन मिला, जिसमें वही विजुअल्स हैं, जो वायरल वीडियो में हैं.

इसके अलावा, हमें ट्विटर पर GEO न्यूज जर्नलिस्ट मुर्तजा अली शाह का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने कहा है कि वीडियो में दिखने वाली फ्लाइट पीआईए फ्लाइट है.

पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट किया कि टोरंटो जाने वाली पीआईए फ्लाइट में पैसेंजर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर शिकायत की थी.

आर्टिकल में लिखा है कि पैसेंजर्स से आम किराये 1,400 डॉलर की बजाय 3,000 डॉलर वसूल किया गया और एक-सीट छोड़कर बिठाने की बजाय अगल-बगल बिठाया गया.

हालांकि, पीआईए के प्रवक्ता ने दावा किया कि प्लेन को डिसइंफेक्ट करने से लेकर पैसेंजर्स को मास्क और ग्लव्स देने जैसे सेफ्टी नियमों का पालन किया गया. प्रवक्ता ने समा टीवी से कहा, "टिकट का किराया ज्यादा था क्योंकि फ्लाइट को कनाडा से खाली वापस आना था."

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग टीम ने भी ट्वीट कर बताया कि वायरल वीडियो में फ्लाइट एयर इंडिया की नहीं है.

इससे साफ होता है कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट को एयर इंडिया की फ्लाइट बता कर झूठा दावा किया जा रहा है.

आप हमारी सभी फैक्ट-चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×