ADVERTISEMENTREMOVE AD

सलमान खान से मिलते अखिलेश यादव की पुरानी फोटो हाल की बताकर वायरल

सलमान खान से अखिलेश यादव की ये मुलाकात मार्च 2026 में हुई थी

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव की अभिनेता सलमान खान के साथ एक फोटो वायरल है. फोटो में SP नेता और महाराष्ट्र की मानखुर्द- शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आसिम आज़मी भी देखे जा सकते हैं. कई यूजर्स ने फोटो को जून के महीने में हाल का बताकर शेयर किया.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : वायरल फोटो असली है, लेकिन ये हाल की नहीं मार्च 2026 की है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें हाल की ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे पुष्टि होती हो कि जून 2026 में अखिलेश यादव और सलमान खान की कोई मुलाकात हुई थी.

वायरल फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें अबू कासिम आजमी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यही फोटो मिली. ये फोटो 15 मार्च 2026 को पोस्ट की गई थी.

फोटो के कैप्शन में इफ्तार और रमजान से जुड़े हैशटेग थे. यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स सर्च कीं.

इस दौरान की न्यूज रिपोर्ट्स में हमें अखिलेश यादव और सलमान खान की मुलाकात की कई अन्य तस्वीरें मिलीं, जैसे कि आजतक की 16 मार्च 2026 को छपी इस रिपोर्ट में.

अखिलेश यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सलमान खान के साथ मुलाकात की ये फोटो पोस्ट की थी.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर सलमान खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव की 3 महीने पुरानी फोटो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×